विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2019

भारत में इस समुदाय का हर शख्स रख सकता है बिना लाइसेंस का हथियार, सरकार ने बढ़ाई छूट

केंद्र ने कर्नाटक के लड़ाका समुदाय कुर्ग के कोडवाओं को बिना लाइसेंस पिस्तौल, रिवॉल्वर और दोनाली शॉटगन जैसे आग्नेयास्त्र रखने की ब्रिटिश काल से चली आ रही छूट को जारी रखने का फैसला किया है.

Also Read in
भारत में इस समुदाय का हर शख्स रख सकता है बिना लाइसेंस का हथियार, सरकार ने बढ़ाई छूट
सरकार ने कुर्ग के कोडवाओं को बिना लाइसेंस अस्त्र रखने की ब्रिटिश युग की छूट को जारी रखा

केंद्र ने कर्नाटक के लड़ाका समुदाय कुर्ग के कोडवाओं को बिना लाइसेंस पिस्तौल, रिवॉल्वर और दोनाली शॉटगन जैसे आग्नेयास्त्र रखने की ब्रिटिश काल से चली आ रही छूट को जारी रखने का फैसला किया है. कोडवा समुदाय के लोग ‘कालीपोढ' उत्सव पर अस्त्रों का पूजन करते हैं और सरकार ने समुदाय की सांस्कृतिक एवं धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखकर फैसला किया है.

ये भी पढ़ें: Whatsapp इस्तेमाल करने वालों के लिए Good News, आने वाला है ये खास फीचर

यह समुदाय कर्नाटक के कुर्ग क्षेत्र से ताल्लुक रखता है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार जिन लोगों को यह छूट दी गई है, उनमें कुर्ग समुदाय का प्रत्येक व्यक्ति शामिल है. कोडवा या कुर्ग देश में एकमात्र ऐसा समुदाय है जिसे बिना लाइसेंस आग्नेयास्त्र रखने की अनुमति है. यह छूट 2029 तक 10 साल के लिए विस्तारित की गई है.

ये भी पढ़ें: TikTok Top 5: गली में लड़के ने मटके के अंदर फोड़ा पटाखा, हुआ कुछ ऐसा... देखें VIDEO

अधिकारियों ने बताया कि कोडवाओं को यह छूट ब्रिटिश काल से ही मिलती रही है और केंद्र सरकार ने शस्त्र कानून के तहत जारी नियमों में छूट प्रदान की है. 

ये भी पढ़ें: 2014 के बाद से 22 हजार से अधिक भारतीयों ने अमेरिका में शरण मांगी, ऐसे हुआ खुलासा

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि कोडवा लोगों को एक सदी से अधिक समय से यह छूट मिलती रही है क्योंकि उनके आग्नेयास्त्रों का दुरुपयोग कभी अपराधों, राष्ट्र विरोधी या राज्य विरोधी गतिविधियों में नहीं हुआ है. उल्लेखनीय है कि फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा और जनरल के एस थिमैया कुर्ग समुदाय से ही थे जिन्होंने भारतीय सेना का नेतृत्व किया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kodavas, Coorg, Karnataka, Arms Licence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com