विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2020

गोलकीपर ने देसी स्टाइल में बचाए गोल, देख लोगों के उड़े होश, 10 लाख से ज्यादा बार देखा गया Video

सोशल मीडिया (Social Media) पर फुटबॉल (Football) का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. ग्राउंड पर कई बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे. गोलकीपर ने बड़े ही शानदार अंदाज में गोल (Goalkeeper’s Defence Skills) बचाए.

गोलकीपर ने देसी स्टाइल में बचाए गोल, देख लोगों के उड़े होश, 10 लाख से ज्यादा बार देखा गया Video
गोलकीपर ने देसी स्टाइल में बचाए गोल, 10 लाख से ज्यादा बार देखा गया Video

सोशल मीडिया (Social Media) पर फुटबॉल (Football) का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. ग्राउंड पर कई बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे. गोलकीपर ने बड़े ही शानदार अंदाज में गोल (Goalkeeper's Defence Skills) बचाए. उसके देसी स्टाइल को देखकर ट्विटर यूजर्स भी उसके फैन हो गए. वीडियो को मूल रूप से एशियाई फुटबॉल परिसंघ (Asian Football Confederation) के आधिकारिक पेज पर शेयर किया गया था. बच्चे टीम बनाकर फुटबॉल खेल रहे थे. दोनों में से किसी एक टीम के गोलकीपर ने शानदार स्टंट्स कर कई गोल को बचाया. 

सरवर की जर्सी पहने गोलकीपर कीपरिंग कर रहा था. दूसरी टीम के खिलाड़ियों ने लगातार चार बार गोल करने की कोशिश की, लेकिन लड़का गेंद को डिफ्लेक्ट करता रहा और गोल होने से बचाता रहा. नॉर्वे के डिप्लोमेट एरिक सोलहेम ने इस वीडियो को शेयर किया है. 

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'वाह, इसे जरूर देखें. क्यों भारत फुटबॉल का वर्ल्ड कप नहीं जीत पा रहा है?'

देखें Video:

एरिक ने इस वीडियो को ट्विटर पर 12 दिसंबर को शेयर किया था, जिसके अब तक 1.6 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 8 हजार से ज्यादा लाइक्स और 200 से ज्यादा कमेंट्स हो चुके हैं. लोगों ने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Goalkeeper, Asian Football Confederation, Goalkeeper Save Goals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com