विज्ञापन

ग्रेजुएशन पर 14 फुट लंबे मगरमच्छ के साथ लड़की ने कराया PHOTOSHOOT, जबड़े पर किया KISS

आपने ग्रेजुएशन पर दोस्तों के साथ सेल्फी लेते या कैप उछालते हुए तो कई लोगों को देखा होगा, लेकिन इस लड़की का स्टाइल एकदम हटके है. इन्होंने स्टूडियो नहीं, बल्कि 14 फुट लंबे मगरमच्छ को अपना पार्टनर चुना और जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी.

ग्रेजुएशन पर 14 फुट लंबे मगरमच्छ के साथ लड़की ने कराया PHOTOSHOOT, जबड़े पर किया KISS
ग्रेजुएशन का ऐसा फोटोशूट नहीं देखा होगा: लड़की ने मगरमच्छ के साथ दी ऐसी पोज!
Image Credit source: Instagram/@katdaley919

Girl Photoshoot With Crocodile Goes Viral: ग्रेजुएशन की फोटो में आमतौर पर लोग फूल-मालाएं या दोस्तों की टोली के साथ दिखाई देते हैं, लेकिन अमेरिका की इस लड़की ने तो हद ही कर दी. डिग्री मिलने की खुशी में उसने जो किया, उसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए. 14 फुट लंबे मगरमच्छ के जबड़े के पास जाकर उसने न सिर्फ पोज दिया, बल्कि उसे 'किस' भी कर लिया. अब यह फोटोशूट इंटरनेट पर आग लगा रहा है.

ये भी पढ़ें:-खाने के लिए जैसे ही खोला सलाद का पैकेट...अंदर से निकल आया जिंदा मेंढक, देख घर वालों की निकल गईं चीखें!

लड़की ने मगरमच्छ संग कराया फोटोशूट (dangerous animal photoshoot)

मैकनीस स्टेट यूनिवर्सिटी की कैट डेली (Kat Daley) ने जब अपनी डिग्री पूरी की, तो उन्होंने कुछ ऐसा करने की सोची जिसे दुनिया याद रखे. अपनी नेवी ब्लू गाउन पहनकर वो सीधे पानी में उतरीं और अपना ग्रेजुएशन कैप 14 फुट के विशालकाय मगरमच्छ 'बिग अल' की नाक पर टिका दिया. हद तो तब हो गई जब उन्होंने उस खूंखार जानवर के खुले जबड़े के पास जाकर 'किस' कर लिया. 

खतरनाक खेल का पीछे का सच (Girl Photoshoot viral)

असल में कैट कोई नौसिखिया नहीं हैं. वह अपने मंगेतर के साथ 'गेटर कंट्री' नाम का रेस्क्यू पार्क चलाती हैं और 7 साल की उम्र से ही जंगली जानवरों के बीच पली-बढ़ी हैं. फोटोशूट के दौरान फोटोग्राफर को मगरमच्छ से ज्यादा डर एक जहरीले सांप से लग रहा था, जिसे कैट खिलौने की तरह पकड़े हुए थीं. उनका मकसद सिर्फ लोगों को ये बताना है कि मीडिया में मगरमच्छों को जितना 'विलेन' दिखाया जाता है, असल में वे उतने आक्रामक नहीं होते.

ये भी पढ़ें:-जब भड़के गैंडे ने सींग से उठा दी पर्यटकों की भरी जीप, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

ये तस्वीरें वायरल तो बहुत हो रही हैं, लेकिन घर पर या चिड़ियाघर में इसे ट्राई करने की बिल्कुल भी कोशिश न करें. कैट के पास सालों का तजुर्बा है, जो उन्हें इन जानवरों के साथ इतना बेफिक्र बनाता है. खैर, ग्रेजुएशन फोटोशूट के लिए यह अब तक का सबसे जानलेवा और अनोखा तरीका जरूर है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com