सोशल मीडिया (Social Media) पर एक चार के बच्चे की खूब चर्चा हो रही है. वो घर से बाहर खेलने गया, वापिस लौटा तो घर में हिरण का बच्चा ले आया. उसने बाहर ही हिरण के साथ दोस्ती (Boy Befriended A Baby Deer) कर ली थी. जैसे ही वो जानवरो को घर लेकर आया तो मां स्टेफ़नी ब्राउन (Stephanie Brown) हैरान रह गईं. तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनका बेटा डोमिनिक हिरण के बच्चे के साथ घर के दरवाजे पर खड़ा है. फॉक्स 40 की रिपोर्ट के अनुसार, यह परिवार वर्जीनिया के मैसनुटेनटन रिज़ॉर्ट में छुट्टियां मना रहा था.
स्टेफनी कहती है कि वह मंगलवार को फ्रिज से चीजें निकाल रही थी, जब जानवर की आवाज सुनी. वह एक ऐसा नजारा देखने के लिए निकली जिसकी उसे उम्मीद नहीं थी. उसका बेटा एक बच्चे के हिरण के बगल में खुशी से खड़ा था जो उसकी कंपनी में पूरी तरह से सहज लग रहा था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उसने डब्ल्यूबीटीवी से कहा, 'मैंने अपने बच्चे को हिरण के बच्चे के पास खड़ा हुआ देखा. मैं हैरान रह गई थी. मैं कुछ सेकंड के लिए चौक गई थीं. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं कैसे रिएक्ट करूं.'
स्टेफ़नी तेज़ी से अपना फ़ोन पकड़ने और एक साथ दोनों की तस्वीर लेने के लिए चली गई, जिसे उसने बाद में फेसबुक पर पोस्ट किया.
यह तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई है, जिसमें 28,000 से अधिक 'शेयर' हैं और दोनों को देखने वाले लोगों की हजारों टिप्पणियां हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'यह बहुत प्यारी तस्वीर है. दोनों एक साथ काफी खुश हैं.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह दुनिया की सबसे खूबसूरत तस्वीर है.'
स्टेफ़नी का कहना है कि डोमिनिक कुछ अनाज के लिए बच्चे के हिरण को अंदर लाना चाहता था. मां ने बच्चे से कहा, 'इसको वापिस जंगल में छोड़ आओ, ताकी इसकी मां इसको ढूंढ सके.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं