विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2022

महाराष्ट्र में खुले कुएं में गिरे तेंदुए का वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, देखें VIDEO

हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में एक खूंखार तेंदूए को देखा जा रहा है, जिसकी मदद के लिए वन विभाग की टीम रेस्क्यू करती नजर आ रही है. वीडियो महाराष्ट्र के एक गांव का बताया जा रहा है, जहां कुंए में गिरे तेंदुए को बचाने के लिए ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी.

महाराष्ट्र में खुले कुएं में गिरे तेंदुए का वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, देखें VIDEO
महाराष्ट्र में खुले कुएं में जा गिरा खुंखार तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

इंसानों की आबादी में जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे इंसानी बस्ती का भी लगातार विस्तार हो रहा है, जिसके चलते अक्सर कुछ जानवर पेट भरने के लिए शिकार के दौरान इंसानी बस्तियों तक पहुंच जाते हैं और बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आते हैं. ऐसे कई वीडियोज सोशल मीडिया पर देखें जाते हैं, जहां जंगली जानवरों को इस तरह देखा जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें खूंखार तेंदूए को देखा जा रहा है, जिसकी मदद के लिए वन विभाग की टीम रेस्क्यू करती नजर आ रही है.

यहां देखें वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग एक खूंखार जानवर का रेस्क्यू करते देखे जा रहे हैं. दरअसल यह वीडियो महाराष्ट्र के एक गांव का बताया जा रहा है, जहां कुंए में गिरे तेंदुए को बचाने के लिए ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी. वीडियो की शुरुआत में वन विभाग की टीम तेंदुए को बचाने की कोशिश करती नजर आ रही है. वीडियो में आगे वन विभाग के अधिकारी एक पिंजरे को कुंए में उतार कर उसके अंदर तेंदुए को फंसाने के बाद उसे ऊपर खींचते देखे जा रहे हैं.

पेड़ को बचाने के लिए तूफान से भी लड़ने को तैयार है यह शख्स! Video देख उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह वीडियो आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को अब तक 18 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं हजारों की तादाद में यूजर्स ने इस वीडियो पर अपने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं. वीडियो में रेस्क्यू के दौरान पिंजरे से बाहर निकलने की कोशिश करता खूंखार तेंदुआ लोगों पर हमला करने के लिए आतुर नजर आ रहा है

देखें वीडियो- कार्तिक आर्यन जुहू में आए नजर, फैंस की रिक्‍वेस्‍ट पर दिए जमकर पोज 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Forest Officials Rescue Leopard, Maharashtra, Leopard, Leopard Rescue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com