डल के बीचों-बीच खुले आसमान के नीचे बना पहला अनोखा तैरता थियेटर (floating theatre in Dal) लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है. पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग ने एक निजी थियेटर समूह के साथ डल में यह तैरता थियेटर तैयार करवाया है. इसके लिए झील में चार बड़ी स्क्रीन लगाई गईं हैं. जहां पहले दिन शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर अभिनीत फिल्म 'कश्मीर की कली' दिखाई गई. दर्शकों ने शिकारों में बैठकर फिल्म का मज़ा लिया और फ्लोटिंग थिएटर को एन्जॉय किया.
पर्यटकों के लिए अब कश्मीर ही नहीं, बल्कि एशिया में अपनी तरह का यह पहला तैरता थिएटर भी यादगार अद्भुत अनुभव रहेगा. सोशल मीडिया पर फ्लोटिंग थिएटर का ये काफी वायरल हो रहा है. लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. अबतक 6 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
देखें Video:
#WATCH | Jammu and Kashmir administration has started the first-ever open-air floating theatre in Dal Lake of Srinagar, Kashmir yesterday pic.twitter.com/tZvhaqn2nV
— ANI (@ANI) October 30, 2021
फ्लोटिंग थिएटर के वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बड़ी सी स्क्रीन पर शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर की फिल्म कश्मीर की कली दिखाई जा रही है. इसके आसपास काफी दूर दूर तक टिमटिमाती लाइटों से सजे शिकारे पानी में तैर रहे हैं. जिनपर दर्शक बैठकर फिल्म का आनंल ले रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं