सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अमेरिकी महिला की कहानी तेजी से वायरल हो रही है, जिसने शादी के बाद अपनी पूरी जिंदगी बदल दी. अमेरिका में रहने वाली टेलर अब पाकिस्तान की एक छोटी कॉलोनी में अपने पति के साथ रह रही हैं और वहां की रोजमर्रा की जिंदगी को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं. टेलर का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह पाकिस्तान में बसेंगी, लेकिन अब वह अपने नए जीवन का आनंद ले रही हैं.
शादी के बाद बदली जिंदगी
टेलर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी नई जिंदगी की झलक दिखाई. वीडियो की शुरुआत एक मजेदार टेक्स्ट से होती है, हद से ज्यादा फ्लर्ट किया, अब यही है मेरी जिंदगी है एक छोटी पाकिस्तानी बस्ती में. वीडियो में उन्होंने अपना घर, आसपास का माहौल और रोजमर्रा की सुविधाएं जैसे बाथरूम आदि दिखाए. एक अन्य वीडियो में टेलर अपने पति के साथ 11 लोगों के परिवार के लिए पाकिस्तान में ग्रॉसरी शॉपिंग करती नजर आईं. टेलर ने अपने पोस्ट में लिखा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं पाकिस्तान पहुंचूंगी, लेकिन मैं यहां की जिंदगी का (ज्यादातर) आनंद ले रही हूं.
देखें Video:
इंटरनेट पर बंटी राय
टेलर की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं पैदा कर दीं हैं. जहां कई लोगों ने उनकी नई जिंदगी और सकारात्मक सोच की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने नकारात्मक और नस्लीय कमेंट भी किए. कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर कोई अमेरिका जैसी जिंदगी छोड़कर पाकिस्तान में क्यों रहना चाहेगा. हालांकि, कई यूजर्स उनके समर्थन में भी सामने आए. एक यूजर ने लिखा, अगर कोई अलग तरीके से खुशी पा रहा है और आपको यह समझ नहीं आता, तो यह आपकी सोच की समस्या है. शायद वह हमसे ज्यादा सुकून में है. वहीं, कुछ अन्य लोगों ने लिखा, शायद मैं ऐसा जीवन न चुनूं, लेकिन उम्मीद है कि यह उसे खुश रखे.
क्रॉस-कल्चरल मैरिज की कहानियां कर रहीं शेयर
टेलर अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Taylor In Pakistan' पर अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभव शेयर करती हैं. अपने यूट्यूब बायो में उन्होंने लिखा, सलाम जी! मेरा नाम टेलर है. मैं एक अमेरिकी हूं और अपने पति आकाश के साथ पाकिस्तान में रहती हूं. हमारी जिंदगी में कई अजीब पल, मजेदार गलतफहमियां और ढेर सारा विश्वास है. वह अपने क्रॉस-कल्चरल मैरिज के अनुभव, सांस्कृतिक अंतर और रोजमर्रा की जिंदगी की छोटी-छोटी कहानियां लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं. टेलर की कहानी यह दिखाती है कि खुशियां जगह या सुविधाओं से नहीं, बल्कि रिश्तों और नजरिए से तय होती हैं.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: पिता ने 2 साल के बेटे को सिखाया सिविक सेंस, ट्रेन में करवाया ऐसा काम, Video देख भावुक हुए लोग
विदेश से लौटे शख्स ने बताया बेंगलुरु क्यों है ‘वर्ल्ड क्लास', बस ये 4 चीजें सुधर जाएं…
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं