विज्ञापन

Oracle से नौकरी गई फिर 45 दिन में मिले 3 जॉब ऑफर, इंजीनियर ने बताया सीक्रेट

Oracle से नौकरी गंवाने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सिर्फ 45 दिनों के अंदर कई कंपनियों से नौकरी के ऑफर हासिल कर लिए. इंजीनियर की कहानी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Oracle से नौकरी गई फिर 45 दिन में मिले 3 जॉब ऑफर, इंजीनियर ने बताया सीक्रेट
Oracle से नौकरी गई तो नहीं टूटा हौसला, 45 दिन में मिले 3 जॉब ऑफर
(P.C- NDTV)

नौकरी जाना किसी के लिए भी बड़ा झटका हो सकता है. खासकर तब, जब आप एक बड़ी कंपनी में काम कर रहे हों. लेकिन कुछ लोग मुश्किल हालात को भी अपने लिए नए अवसर में बदल लेते हैं. ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. Oracle से नौकरी गंवाने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सिर्फ 45 दिनों के अंदर 3 कंपनियों से नौकरी के ऑफर हासिल कर लिए. शख्स ने खुद इसका सीक्रेट भी बताया है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हाल ही में आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल ने बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छटनी की थी. इन्हीं में से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर पोस्ट शेयर की है. अपनी इस पोस्ट में शख्स ने बताया, 31 मार्च को उन्हें कंपनी से निकाल दिया गया था. उस समय दुनियाभर में करीब 30 हजार कर्मचारियों पर छंटनी का असर पड़ा था. लेकिन नौकरी जाने के बाद उन्होंने निराश होने के बजाय खुद को और बेहतर बनाने का फैसला किया.

इंजीनियर ने Reddit पर अपनी पूरी कहानी शेयर करते हुए बताया कि नौकरी छूटने के बाद उन्होंने AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई शुरू कर दी. इसके लिए उन्होंने Claude की मदद ली और उससे 30 दिनों का एक स्टडी प्लान तैयार करवाया. रोजाना 1 से 2 घंटे पढ़ाई की और करीब एक महीने में AI इंजीनियरिंग की बेसिक समझ हासिल कर ली. साथ ही उन्होंने दो प्रोजेक्ट भी तैयार किए ताकि इंटरव्यू के दौरान अपनी स्किल्स दिखा सकें. इसके बाद उन्होंने अपना LinkedIn प्रोफाइल अपडेट किया और नौकरी की तलाश शुरू कर दी.

इंजीनियर ने बताया कि वह रोजाना 10 से 15 नौकरियों के लिए अप्लाई करते थे. इसके लिए उन्होंने LinkedIn, Wellfound, Naukri.com और Indeed जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया. उनकी मेहनत रंग लाई और LinkedIn के जरिए करीब 20 रिक्रूटर्स ने उनसे संपर्क किया. कई कंपनियों ने इंटरव्यू के लिए भी बुलाया.

मई की शुरुआत से लेकर मीड मई तक उन्होंने 7 कंपनियों में इंटरव्यू दिए. कुछ जगह सफलता नहीं मिली, लेकिन आखिरकार उन्हें 3 कंपनियों से जॉब ऑफर मिल गए. अब वह एक नई कंपनी में AI Engineer के तौर पर काम शुरू करने जा रहे हैं.

यहां देखें वायरल पोस्ट 

Got multiple offers within 45 days of being laid off. Here's what I did.
by u/PracticalHospital328 in developersIndia

इंजीनियर की इस पोस्ट के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि उनकी कहानी लाखों लोगों के लिए सीख साबित हो सकती है. मुश्किल समय में हार मानने के बजाय नई स्किल्स सीखना और लगातार मेहनत करना ही सफलता की असली कुंजी है.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

यह भी पढ़ें- 'उसने मुझे थप्पड़ मारा', 40 रुपये के लिए Uber ड्राइवर ने महिला से की बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद कंपनी ने ऐसे दी सफाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com