Father Daughter Funny Dance: सोशल मीडिया पर आए दिन कई मजेदार और दिल छू लेने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है, जिसमें एक पिता अपनी बेटी के साथ मस्ती भरे अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री और फनी डांस स्टेप्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं.
‘बदतमीज़ दिल' पर पिता-बेटी का धमाल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पिता अपनी बेटी के साथ बदतमीज़ दिल गाने पर डांस कर रहे हैं. दोनों बिल्कुल बच्चों की तरह मस्ती में झूमते नजर आते हैं. उनके डांस स्टेप्स भले ही प्रोफेशनल नहीं हैं, लेकिन उनकी एनर्जी और खुशी देखने लायक है.
पिता और बेटी के फनी डांस मूव्स इस वीडियो को और भी खास बना रहे हैं. दोनों बिना किसी झिझक के खुलकर डांस कर रहे हैं, जिसे देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ रही है. यह वीडियो सिर्फ डांस नहीं, बल्कि पिता-बेटी के खूबसूरत रिश्ते की झलक भी दिखाता है.
देखें Video:
सोशल मीडिया पर मिल रहा जबरदस्त प्यार
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @akku_sehgal_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- काश वो हर ब्रह्मांड में मेरे पिता हों… वीडियो को अब तक 6 करोड़ 93 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 39 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लोग इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट्स में पिता-बेटी की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ऐसे पापा हर किसी को मिलने चाहिए. दूसरे ने कहा, दिल खुश हो गया ये वीडियो देखकर. एक और यूजर ने लिखा, ये है असली खुशी.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: लाल जोड़ा, सिर पर मुकुट, हाथ में त्रिशूल... नन्ही बच्ची का दुर्गा अवतार हुआ वायरल, देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
सालों की वफादारी के बाद 50 लाख कमाने वाली टेक लीड को छोड़नी पड़ी नौकरी, वजह कर देगी हैरान!
चीन में लोग क्यों पी रहे बच्चों के यूरिन में उबले अंडों से बनी कॉफी? वायरल होते ही मचा बवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं