विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2011

फरीदाबाद : तीसरी क्लास के छात्र का यौन उत्पीड़न

फरीदाबाद के बाल निकेतन स्कूल में एक छात्र के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। ये तीसरी क्लास का छात्र है।
फरीदाबाद: फरीदाबाद के बाल निकेतन स्कूल में एक छात्र के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। ये तीसरी क्लास का छात्र है। आरोप है कि चार सीनियर छात्रों ने पीड़ित छात्र के साथ बदसलूकी की। मामले के सामने आने के बाद स्कूल के सभी छात्रों के अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया और स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इनका कहना था कि ऐसे माहौल में उनका बच्चा कैसे सुरक्षित रह सकता है हालांकि स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि चारों आरोपियों को स्कूल से निकाल दिया है और भविष्य में ऐसा ना हो इसके लिए स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फरीदाबाद, यौन उत्पीड़न, तीसरी क्लास
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com