विज्ञापन

बीच सड़क पर गाड़ी रोककर 'कुंभकरण' की नींद सो गया बंदा, कार हिलाते रह गए लोग टस से मस नहीं हुआ बंदा

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक ड्राइवर बिजी सड़क के बीचोबीच अपनी कार रोक कर गहरी नींद में सो गया. अब यही वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.

बीच सड़क पर गाड़ी रोककर 'कुंभकरण' की नींद सो गया बंदा, कार हिलाते रह गए लोग टस से मस नहीं हुआ बंदा
मेडिकल इमरजेंसी समझकर कार हिलाते रहे लोग, अंदर नशे में धुत सो रहा था ड्राइवर

Kerala driver falls asleep in car: इंटरनेट की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए कह नहीं सकते. हाल ही में एक ऐसा ही अजीबोगरीब वीडियो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ हंसा-हंसाकर लोटपोट भी कर रहा है. वायरल हो रहा ये वीडियो केरल (Kerala) के अतिरम्पुझा-एट्टुमानूर रोड (Athirampuzha Ettumanoor Road) का बताया जा रहा है, जहां शाम के समय अचानक लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिसके पीछे की वजह थी एक लाल कार, जो बीच सड़क पर खड़ी थी और उसका ड्राइवर स्टेयरिंग पर ही सो रहा था. इस बीच स्थानीय लोगों ने उसे जगाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन बंदा टस से मस नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें:-इंग्लैंड में छत की नाली साफ करने के मिले 12000, वायरल वीडियो देखकर लोग हैरान

सड़क के बीचोंबीच कार खड़ी कर सो गया ड्राइवर (Driver Parked Car On Road And Fell Asleep)

दरअसल ये मामला तब तूल पकड़ने लगा, जब कोट्टायम के अतिरम्पुझा पल्ली जंक्शन (Athirampuzha Palli Junction) पर एक लाल रंग की कार अचानक चलती सड़क के बीचोबीच अचानक रुक गई. शाम के रश आवर में कार रुकते ही पीछे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. आसपास के चालकों को समझ ही नहीं आया कि आखिर कार आगे क्यों नहीं बढ़ रही है. शुरुआत में वहां मौजूद लोगों को लगा कि, कहीं ड्राइवर को दिल का दौरा या फिर मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत है. इस बीच देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और लोगों ने कार को तेजी से हिलाना शुरू कर दिया. बावजूद इसके कान में ईयरफोन लगाए ड्राइवर की नींद नहीं टूटी और वो आराम से 'घोड़े बेचकर' सोता रहा.

पुलिस ने उतारा नशेड़ी का 'भूत' (drunk driving kottayam police)

स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो कार के अंदर से उन्हें शराब और सोडा की बोतलें मिलीं. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, ड्राइवर की पहचान कांगझा निवासी जोबिन जॉनी के रूप में हुई. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और शख्स पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और ट्रैफिक जाम करने का मामला दर्ज किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये वीडियो @jinx_5182 नाम के अकाउंट से शेयर किया है, जिसे अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. 

ये भी पढ़ें:- 'सैलरी ही आपकी लाइफस्टाइल चलाती है', इन्फ्लुएंसर ने दी ऐसी सलाह तो भड़के कॉर्पोरेट एम्पलाइज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Kerala Driver, Driver Asleep In Car, Traffic Jam, Drunk Driver
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com