विज्ञापन
This Article is From May 21, 2019

इंग्लैंड की रानी ने सोशल मीडिया के लिए निकाली JOB, हर महीने देंगी 2 लाख रुपये और मिलेंगी ये सुविधाएं

इंग्लैंड की रानी एलीजाबेथ ने अपने लिए सोशल मीडिया मैनेजर की पोस्ट निकाली है. जिसकी चर्चा हर जगह है. उनको ऐसा शख्स चाहिए जो उनकी जगह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे और उनको हर बात की जानकारी दे.

इंग्लैंड की रानी ने सोशल मीडिया के लिए निकाली JOB, हर महीने देंगी 2 लाख रुपये और मिलेंगी ये सुविधाएं
इंग्लैंड की रानी ने सोशल मीडिया के लिए निकाली JOB.

सोशल मीडिया जिंदगी का जरूरी हिस्सा हो गया है. हर शख्स सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है. हर कंपनी में सोशल मीडिया मैनेजर की पोस्ट भी होती है जो कंपनी की जरूरी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए बताता है. इसी बीच इंग्लैंड की रानी एलीजाबेथ-2 ने अपने लिए सोशल मीडिया मैनेजर की पोस्ट निकाली है. जिसकी चर्चा हर जगह है. उनको ऐसा शख्स चाहिए जो उनकी जगह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे और उनको हर बात की जानकारी दे और उनका अकाउंट अच्छे से संभाले. जिसके लिए वो मोटी रकम भी दे रही हैं. 

Burger King में पहुंचा शख्स, बर्गर को जैसे ही खाया तो निकलने लगा गले से खून... अंदर मिली ये खतरनाक चीज

रॉयल फैमिली का सोशल मीडिया संभालने के लिए उन्होंने ये पोस्ट निकाली है. जिसे हायर किया जाएगा वो बकिंघम पैलेस में ही रहकर काम करना होगा. ये प्रतिष्ठित नौकरी के लिए ओपनिंग है. theroyalhousehold में इस नौकरी के बारे में बताया गया है. इस पोस्ट का नाम है डिजिटल कम्यूनिकेशन ऑफिसर. हर हफ्ते 37.5 घंटे की नौकरी होगी. 30 हजार यूरो (26 लाख से ज्यादा रुपये) सैलेरी होगी. 

महिला ने एक साथ दिया 6 बच्चों को जन्म, डॉक्टर्स रह गए हैरान, बोले- 'पहली बार देखी ये अनोखी घटना...'

इस जॉब में कई पैकेज भी हैं. पेंशन स्कीम, हर साल 33 छुट्टियां, रोज फ्री लंच मिलेगा इसके साथ ही कई सुविधाएं भी हैं. इस एड में बताया गया है कि उसी शख्स को चुना जाएगा. जिसके कंटेंट को मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हों. नौकरी 'सार्वजनिक दृष्टि से और विश्व मंच पर रानी की उपस्थिति को बनाए रखने के लिए नए तरीके खोजने के बारे में भी है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Queen Elizabeth II, Social Media Manager, Buckingham Palace
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com