विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2017

21 हजार डॉलर में नीलाम हुआ पत्नी और बेटों को लिखा आइंस्टीन का खत 

इस खत में उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक लेने की प्रक्रिया और अपने बच्चों की शिक्षा पर चिंता जाहिर की थी. नोबेल पुरस्कार विजेता ने 5 दिसंबर,1919 को दो तरफा इस खत को एक तरफ 'अलबर्ट' और दूसरी तरफ 'पापा' से हस्ताक्षरित किया था.

21 हजार डॉलर में नीलाम हुआ पत्नी और बेटों को लिखा आइंस्टीन का खत 
महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की फाइल फोटो.
  • महान वैज्ञानिक आइंस्टीन ने 1919 में लिखा था यह पत्र
  • अमेरिका ने आरआर नीलामी घर में नीलाम हुआ यह खत
  • अभी हाल ही में आइंस्टीन की एक तस्वीर की भी हुई थी नीलामी
बोस्टनट: महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा 1919 में लिखे एक खत की अमेरिका में नीलामी की गई. पत्र को 21,492 अमेरिकी डॉलर की भारी कीमत पर बेचा गया. इस खत में उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक लेने की प्रक्रिया और अपने बच्चों की शिक्षा पर चिंता जाहिर की थी. नोबेल पुरस्कार विजेता ने 5 दिसंबर,1919 को दो तरफा इस खत को एक तरफ 'अलबर्ट' और दूसरी तरफ 'पापा' से हस्ताक्षरित किया था. अमेरिका के आरआर नीलामी घर के मुताबिक 'यह एक असाधारण हस्तलिखित पत्र है जो आइंस्टीन के निजी पारवारिक जीवन और वैज्ञानिक विरासत संबंधी विवरण मुहैया कराता है'.

यह भी पढ़ें : अमेरिका में अल्बर्ट आइंस्टीन की मशहूर तस्वीर 1,25,000 डॉलर में नीलाम

VIDEO:  मुंबई में बॉलीवुड हस्तियों की पेंटिंग की नीलामी 



हाल ही में नीलाम हुई थी एक तस्वीर
गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के हस्ताक्षर वाली उनकी एक मशहूर तस्वीर अमेरिका में 1,25,000 डॉलर की भारी भरकम राशि में नीलाम हुई थी. इसमें उन्होंने शरारतपूर्ण तरीके से अपनी जीभ बाहर निकाली हुई है. 14 मार्च, 1951 को प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में नोबेल पुरस्कार विजेता के 72वें जन्मदिन के मौके पर फोटोग्राफकर आर्थर सैस ने यह तस्वीर खींची थी.  

इनपुट: एजेंसी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Albert Einstein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com