विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2017

नीलाम होगी हिटलर के जिक्र वाली आइंस्टीन की चिट्ठी, जानें क्या है इसमें खास....

मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा लिखी गई तीन चिट्ठियों को अमेरिका में नीलामी के लिए रखा गया है. इनमें से एक पत्र में उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध से पहले जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर को लेकर आगाह किया था.

नीलाम होगी हिटलर के जिक्र वाली आइंस्टीन की चिट्ठी, जानें क्या है इसमें खास....
द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत से एक वर्ष से भी कम समय पूर्व यह पत्र लिखा गया था. (फाइल फोटो)
  • आइंस्टीन द्वारा लिखे गए 3 खत को अमेरिका में नीलामी के लिए रखा गया है
  • एक पत्र में उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध से पहले हिटलर को लेकर आगाह किया थ
  • उन्होंने अपने स्विस-इतालवी दोस्त मिशेल बेसो को यह पत्र लिखा था
नई दिल्ली: मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा लिखी गई तीन चिट्ठियों को अमेरिका में नीलामी के लिए रखा गया है. इनमें से एक पत्र में उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध से पहले जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर को लेकर आगाह किया था. ये पत्र उन्होंने अपने स्विस-इतालवी इंजीनियर दोस्त मिशेल बेसो को लिखा था, जिन्हें आइंस्टीन के साथ मिलकर विशेष सापेक्षता के सिद्धांत के प्रतिपादन का श्रेय दिया जाता है.

यह भी पढ़ें : 21 हजार डॉलर में नीलाम हुआ पत्नी और बेटों को लिखा आइंस्टीन का खत 

VIDEO: प्राइम टाइम इंट्रो : वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा कैसे दिया जाए?



अक्तूबर 1938 में लिखा गया था पत्र
अमेरिका के लॉस एंजिलिस स्थित नाते द सैंडर्स ऑक्सन्स में पत्रों को नीलामी के लिए रखा गया है. नीलामी घर के प्रवक्ता ने बताया कि पहला पत्र एडोल्फ हिटलर द्वारा पोलैंड पर आक्रमण और द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत से एक वर्ष से भी कम समय पूर्व अक्तूबर 1938 में लिखा गया था मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीलामी में हिटलर के जिक्र वाली चिट्ठी की शुरुआती कीमत 25,000 डॉलर (लगभग 16 लाख रुपये) तक होने की उम्मीद है.   

इनपुट : एजेंसी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Albert Einstein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com