कहते हैं कि इंसान की पहचान उसकी दौलत से नहीं, बल्कि उसके दिल से होती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो भी यही एहसास करा रहा है. जब एक बुजुर्ग दंपति ने ई-रिक्शा चालक से कहा कि उनके पास किराया देने के पैसे नहीं हैं, तो उसने न सिर्फ उन्हें मुफ्त में मंजिल तक पहुंचाने का फैसला किया, बल्कि अपने पैसों से फ्रूटी भी पिलाई. इंसानियत की यह छोटी-सी मिसाल अब लाखों लोगों की आंखें नम कर रही है और इंटरनेट पर दिल जीत रही है.
बिना किराया लिए पहुंचाया मंजिल तक
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग दंपति सड़क पर पैदल जा रहा होता है. तभी एक ई-रिक्शा चालक उनके पास रुककर पूछता है कि उन्हें कहां जाना है. जब बुजुर्ग महिला कहती हैं कि उनके पास किराया देने के पैसे नहीं हैं, तो चालक मुस्कुराकर कहता है पैसे मत दीजिए, आप बैठ जाइए. जहां जाना होगा मैं छोड़ दूंगा.
फ्रूटी पिलाकर भी जीता दिल
रिक्शा चालक सिर्फ उन्हें मुफ्त में बैठाकर नहीं ले जाता, बल्कि रास्ते में दोनों से पूछता है कि क्या वे ठंडा पिएंगे. इसके बाद वह अपने पैसों से उनके लिए फ्रूटी भी खरीदकर देता है. यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया और अब इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है.
लाखों लोगों ने देखा वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर fahimautowala नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को 16 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि इसे 10 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं.
वीडियो पर लोगों ने दिया रिएक्शन
वीडियो पर लोग ई-रिक्शा चालक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "भाई, दिल जीत लिया आपने." दूसरे ने कहा, "आपको फॉलो करने पर मजबूर कर दिया." वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "Respect for Auto Man." कई लोगों ने दिल वाले इमोजी के साथ चालक की इंसानियत को सलाम किया.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में ट्रेनिंग ले रहे फायरफाइटर ने किया शानदार अंदाज में शादी का प्रपोजल, देखिए फोटोज
यह भी पढ़ें: ब्लिंकइट राइडर को मिली 500 रुपये की टिप, दिल छू लेने वाला वीडियो किया शेयर
यह भी पढ़ें: 'घोड़ा गाड़ी तो देखी थी, आज कुत्ता गाड़ी भी देख ली...' बच्चे का देसी जुगाड़ देख लोग बोले- 'ये तो बचपन का सपना था'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं