Dubai Ruler viral video: दुबई के साईह अल सलाम रेगिस्तान में स्थित कुदरा लेक आमतौर पर शांति, प्राकृतिक सुंदरता और शहर की भीड़भाड़ से दूर सुकून भरे वीकेंड के लिए जाना जाता है. लेकिन, हाल ही में यहां आए एक भारतीय परिवार के लिए यह वीकेंड जिंदगी भर की याद बन गया. दरअसल, कुदरा लेक पर घूमने आए सौरभ जैन और उनके परिवार की अचानक मुलाकात दुबई के शासक और संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से हो गई. इस खास पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कार रोककर बच्चों से मिले, दिया आशीर्वाद
वीडियो में देखा जा सकता है कि शेख मोहम्मद अपनी कार से गुजर रहे थे. उन्होंने बिना किसी औपचारिकता या सुरक्षा के दिखावे के अपनी कार की खिड़की नीचे की और परिवार से बातचीत की. उन्होंने बच्चों से प्यार से बात की, उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए भी कहा. सौरभ जैन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, कि कुदरा लेक पर बिताया गया एक साधारण वीकेंड उस समय खास बन गया, जब शेख मोहम्मद के अपनेपन ने उनके परिवार को यादगार पल बना दिया.
देखें Video:
यूजर्स बोले- लाखों का सपना...
वीडियो सामने आते ही लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, यह लाखों लोगों का सपना होता है, और आपके परिवार को यह मौका मिल गया. दूसरे ने कमेंट किया, आप बहुत खुशकिस्मत हैं, उनसे मिलने की मेरी भी लंबे समय से इच्छा है. बच्चों के लिए यह एक सहज मुलाकात थी. उन्हें प्रोटोकॉल या औपचारिकता की समझ नहीं थी, उन्होंने बस एक ऐसे शख्स को देखा, जिसने रुककर मुस्कुराते हुए उनसे बात की और आशीर्वाद दिया.
क्यों खास है कुदरा लेक?
कुदरा लेक दुबई के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है. यहां कृत्रिम रूप से बनाया गया दिल के आकार का ‘लव लेक' खास आकर्षण का केंद्र है. इसके अलावा यह जगह कैंपिंग, पिकनिक, बर्ड वॉचिंग और 80 किलोमीटर लंबे साइक्लिंग ट्रैक के लिए भी मशहूर है. यहां सूर्यास्त का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: 3 करोड़ लोगों को बनाया बेवकूफ! शायरी सुनाने वाली खूबसूरत ‘लड़की' निकली AI मॉडल, वायरल Video कर देगा हैरान
भारत की बुराई करने वालों को विदेशी कपल ने दिया जवाब, बताईं ऐसी 8 बातें, तुरंत वायरल हो गया Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं