WhatsApp viral chat: जब दूर देश से धमाकों की खबर आती है, तो सिर्फ शहर नहीं कांपता, घरों के दिल भी कांप जाते हैं. दुबई जैसे महफूज माने जाने वाले शहर से आई एक चैट ने यही एहसास फिर जिंदा कर दिया.
ये भी पढ़ें:-हाईवे पर लगे हरा Truck Lay-By बोर्ड का क्या मतलब होता है? ड्राइवर के लिए जरूरी जानकारी
तनाव के साये में दुबई (Fear Amid Middle East Tension)
मिडिल ईस्ट में Iran Israel tension और America की कार्रवाई के बाद हालात गरमा गए हैं. इसी बीच हांगकांग में रहने वाले भारतीय बिजनेसमैन प्रकाश ददलानी ने अपने परिवार के WhatsApp ग्रुप का स्क्रीनशॉट साझा किया. इस चैट में दुबई में रह रही उनकी मां ने लिखा, अब तो बहुत डर लग रहा है, इसका कोई अंत नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि घर के पीछे धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं. Dubai tension news ने कई परिवारों की नींद उड़ा दी है.
Dubai is one of the safest cities in the World.
— Prakash Dadlani (@prakdadlani) February 28, 2026
Never imagined my family chat would look like this one day. pic.twitter.com/GlWTniMgsr
हमलों और दावों के बीच सच्चाई (UAE Missile Attack Claim)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, UAE missile attack claim में कहा गया कि कई मिसाइल और ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया. Burj Al Arab और Dubai airport attack news जैसी खबरों ने लोगों की बेचैनी बढ़ाई. अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन के मलबे से आग लगी थी, लेकिन हालात काबू में हैं और कोई हताहत नहीं हुआ. दुबई आज भी खड़ा है, हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन एक मां का खौफ भरा मैसेज याद दिलाता है कि जंग की आहट सरहदों से पहले दिलों तक पहुंचती है.
ये भी पढ़ें:-पालतू कुत्ते का प्यार बना जानलेवा, 6 बार रुका दिल...महिला के काटने पड़े हाथ-पांव
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं