विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2020

दिव्यांग को भीख मांगते देख लड़के ने Stunt कर इकट्ठे किए पैसे, IPS ने दिया ऐसा रिएक्शन - देखें Video

दिव्यांग (Handicapped Man) की मदद करने के लिए शख्स ने दिल्ली (Delhi) के कैनॉट प्लेस (Connaught Place) पर स्टंट्स (Man Performed Stunt) किए और उनके लिए पैसे इकट्ठे किए. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है.

दिव्यांग को भीख मांगते देख लड़के ने Stunt कर इकट्ठे किए पैसे, IPS ने दिया ऐसा रिएक्शन - देखें Video
दिव्यांग को भीख मांगते देख लड़के ने Stunt कर इकट्ठे किए पैसे - देखें Viral Video

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक चेहरे पर मुस्कान देने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी. दिव्यांग (Handicapped Man) की मदद करने के लिए शख्स ने दिल्ली (Delhi) के कैनॉट प्लेस (Connaught Place) पर स्टंट्स (Man Performed Stunt) किए और उनके लिए पैसे इकट्ठे किए. हाथ में पैसों को देख दिव्यांग के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई. आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा (Dipanshu Kabra) ने इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया है. साथ ही उन्होंने एक मैसेज भी लिखा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली के कैनॉट प्लेस पर एक दिव्यांग भीख मांग रहा था. तभी वहां से एक शख्स निकल रहा था. जैसे ही उसने दिव्यांग को भीख मांगते देखा, तो उसने दिव्यांग के सामने एक रुमाल रखा और स्टंट्स करने लगा. उसके स्टंट्स को देख लोग रुमाल में पैसे रखने लगे. पैसे इक्ट्ठे करने के बाद उसने दिव्यांग को वह पैसों से भरा रुमाल दे दिया. पैसों को देख दिव्यांग के चेहरे पर मुस्कान आ गई. 

वीडियो शेयर करते हुए आईपीएस ने कैप्शन में लिखा, 'कोई भी मदद करने के लिए कुछ भी कर सकता है.'

देखें Video:

इस वीडियो को दीपांशु काबरा ने 25 नवंबर की सुबह शेयर किया था. कुछ ही मिनट में इसको हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही 100 से ज्यादा लाइक्स और 20 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. लोगों ने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं....

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Social Media, Viral Video, Handicapped Man, Connaught Place, Man Performed Stunt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com