विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2011

दिल्ली में घूम रहे हैं 13 हजार भगोड़े अपराधी

दिल्ली में 13 हजार से अधिक भगोड़े अपराधी हैं जिनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में 13,000 से अधिक भगोड़े अपराधी हैं जिनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, 13,621 अपराधी अभी तक लापता हैं। हालांकि 15 मार्च तक 711 को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस साल विशेष सफलता प्राप्त की है। 36 वर्ष से फरार एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसने अपने एक सहकर्मी की हत्या कर दी थी। इसके अलावा हत्या के मामले में एक मृत व्यक्ति को 20 साल के बाद गिरफ्तार किया गया है। एक वर्ष जेल की सजा सुनाए गए दुबई फरार हो गए एक व्यक्ति को 10 साल के बाद गिरफ्तार किया है। एक पखवाड़ा पहले, दिल्ली पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 174 (ए) के तहत कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया था।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
13 हजार, भगोड़े, आतंकवादी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com