सांप आसानी से पकड़ में नहीं आ रहा था
- मांबा दुनिया का खतरनाक सांपों में से एक
- पकड़ने के लिए बुलानी पड़ी विशेषज्ञों की एक टीम
- दक्षिण अफ्रीका की घटना
नई दिल्ली:
काला मांबा सांप दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक माना जाता है. विशेषज्ञों का कहना है अगर यह किसी को डंस लेते तो मिनटों में मौत हो जाती है. यह सांप गुस्सैल स्वभाव का होता है और तुरंत हमला कर देता है. दक्षिण अफ्रीका के डरबन में एक महिला के घर में यह सांप घुस आया. वह एक टीवी कैबिनेट के अंदर छिप गया था. सांप दिखने के बाद किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी कि कमरे के अंदर जा सके. सांप को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम बुलाई गई.
इस पूरी घटना का वीडियो यूट्य़ूब पर पोस्ट किया है. आप देख सकते हैं कि कैसे सांप को पकड़ने के लिए एक पोल के सहारे सांप को बाहर निकाला गया. सांप को पकड़ने के बाद टीम में शामिल इवैन्स ने बताया कि मांबा के पास कोई दूसरा मौका नहीं था इसलिए वह भागने की कोशिश की बजाए आक्रमक हो गया था. अगर कोई खुली जगह होती तो पहले वह भागने का रास्ता ढूंढता.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Black Mamba, Snake, Viral Video