विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2024

सावधान: आइसक्रीम में अंगुली के बाद अब आलू चिप्‍स के पैकेट में मिला मरा हुआ मेंढक

Frog in Chips Packet: हाल ही में आइसक्रीम में इंसानी अंगुली और कनखजूरा मिलने के बाद अब आलू चिप्‍स के पैकेट में सड़ा हुआ मेंढक मिला है.

सावधान: आइसक्रीम में अंगुली के बाद अब आलू चिप्‍स के पैकेट में मिला मरा हुआ मेंढक

Rotten Frog in Potato Chips: अगर आप भी पैकेट बंद खाने-पीने की चीजों को आंखे बंद कर के गटक जाते हैं, तो जरा रुकिए. इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा ही मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसके बारे में जानकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे. दरअसल, हाल ही में आइसक्रीम में इंसानी अंगुली और कनखजूरा मिलने के बाद अब आलू चिप्‍स के पैकेट में सड़ा हुआ मेंढक मिला है, फिलहाल मामले की जांच चल रही है. 

आपको पता ही होगी कि हाल ही में मुंबई में एक आइसक्रीम के पैकेट में इंसान की कटी अंगुली मिली थी. अब एक बार फिर इसी कड़ी में गुजरात में एक चिप्स के पैकेट में कथित तौर पर मरा हुआ मेंढक मिला है. बीते बुधवार को इस मामले में जामनगर नगर निगम ने जांच के आदेश दे दिए हैं. बताया जा रहा है कि, मुंबई के एक निवासी द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम में मानव उंगली का टुकड़ा मिलने के दावे के कुछ दिनों बाद यह शिकायत सामने आई है. जामनगर नगर निगम के एक अधिकारी के मुताबिक, जांच के तहत आलू के चिप्स के पैकेट के उत्पादन बैच के नमूने एकत्र किए जाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

इस पूरे मामले पर फूड सिक्‍योरिटी ऑफिसर डीबी परमार ने बताया कि, उन्हें जैस्मीन पटेल नाम की एक युवती ने सूचना दी थी कि बालाजी वेफर्स द्वारा निर्मित क्रंचेक्स के एक पैकेट में एक मृत मेंढक मिला है. युवती की शिकायत के बाद हम उस दुकान पर पहुंचे, जहां से उसने चिप्स का पैकेट खरीदा था. जांच में पता चला कि सच में यह एक मरा हुआ मेंढक था, जो पूरी तरह सड़ चुका था. फिलहाल नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार, आलू के चिप्स के पैकेटों के बैच के नमूने एकत्र कर लिए गए हैं. जैस्‍मीन पटेल नाम की युवती ने दावा किया है कि, उनकी 4 साल की भतीजी ने एक दुकान से ये पैकेट खरीदा था, जिसमें मृत मेढ़क दिखा था. उन्होंने आगे बताया कि, उनकी 9 महीने की बच्ची ने कुछ आलू के चिप्स खा लिये थे. 

ये Video भी देखें:

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rotten Frog In Potato Chips, Frog In Chips Packet, Dead Frog Found In Packet Of Chips Packet, Dead Frog In Potato Chips, Human Finger In Ice Cream
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com