विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2021

Work From Home कर रही थी बेटी, तो पिता हर रोज नई-नई डिशेज बनाकर ऐसे देता रहा सरप्राइज, दिल जीत लेगा Video

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका मन खुश हो जाएगा.इस क्लिप में दिखाया गया है कि जब यूजर वर्क फ्रॉम होम कर रही थी, तब उसके पिता ने हर रोज स्वादिष्ट और नई-नई डिशेज बनाकर सका दिल जीत लिया.

Work From Home कर रही थी बेटी, तो पिता हर रोज नई-नई डिशेज बनाकर ऐसे देता रहा सरप्राइज, दिल जीत लेगा Video
Work From Home कर रही थी बेटी, तो पिता हर रोज नई-नई डिशेज बनाकर ऐसे देता रहा सरप्राइज, दिल जीत लेगा Video

इंटरनेट एक ऐसी चीज है, जहां आपको हर पल कुछ न कुछ मजेदार देखने को मिलता रहता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका मन खुश हो जाएगा. ट्विटर यूजर @sarsouura ने अपना टाइमलाइन पर अपने पिता का एक वीडियो शेयर किया और उनके फॉलोअर्स यह वीडियो देखकर काफी खुश हो रहे हैं. क्योंकि इस वीडियो को अबतक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

इस क्लिप में दिखाया गया है कि जब यूजर वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) कर रही थी, तब उसके पिता ने हर रोज स्वादिष्ट और नई-नई डिशेज बनाकर सका दिल जीत लिया. पिता हर रोज बेटी के लिए अच्छी तरह से गार्निश करके स्वादिष्ट डेशिज प्लेट में सजा कर देते थे. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सभी डिशेज अलग है. पिता की दी हुई इस ट्रीट से बेटी काफी खुश हुई.

देखें Video: 

वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "बाबा के साथ घर से काम करना एक आशीर्वाद है." इस वीडियो को अबतक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग जमकर इसपर कमेंट भी कर रहे हैं. पिता की तारीफ करते हुए देखकर एक यूजर ने कहा, "इस वीडियो ने मुझे बहुत रुलाया."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Father Daughter Video, Father Daughter Story, Cute Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com