विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2017

तैयार हो रहा है जडेजा के सपनों का 'महल', नाम रखा- 'क्रिकेट बंगला'

गुजरात के जामनगर में रविंद्र जडेजा का घर बन रहा है. जिसका नाम उन्होंने क्रिकेट बंगला रखा है. गेट के बाहर खड़े होकर उन्होंने फोटो भी क्लिक कराई है. बहुत जल्द वो इस घर में शिफ्ट होंगे.

तैयार हो रहा है जडेजा के सपनों का 'महल', नाम रखा- 'क्रिकेट बंगला'
जडेजा ने हालही में अपने बंगले की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाली है.
  • रविंद्र जडेजा ने अपने घर का नाम क्रिकेट बंगला रखा है.
  • गुजरात के जामनगर में रविंद्र जडेजा का घर बन रहा है.
  • उन्होंने बताया है कि जल्द ही उनका घर तैयार होने जा रहा है.
नई दिल्ली: टीम इंडिया के शानदार स्पिनर रविंद्र जडेजा फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं और घर पर आराम कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वो फोटोज अपलोड करते रहते हैं. जडेजा ने हालही में अपने बंगले की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाली है. जिसमें उन्होंने बताया है कि जल्द ही उनका घर तैयार होने जा रहा है. वो वनडे और टी-20 से बाहर चल रहे हैं. टेस्ट में वो शानदार परफॉर्म कर रहे हैं.

पढ़ें- जनवरी में लगेगी IPL की मंडी, 80 करोड़ पहुंचा नीलामी का बजट
 
 

“Cricket bungalow”is getting ready #homesweethome #peace #RajputBoy

A post shared by Ravindrasinh Jadeja (@royalnavghan) on


घर का नाम रखा 'क्रिकेट बंगला'
गुजरात के जामनगर में रविंद्र जडेजा का घर बन रहा है. जिसका नाम उन्होंने क्रिकेट बंगला रखा है. गेट के बाहर खड़े होकर उन्होंने फोटो भी क्लिक कराई है. बहुत जल्द वो इस घर में शिफ्ट होंगे.

पढ़ें- सचिन के बेटे अर्जुन के 'पंजे' की बदौलत मुंबई ने रेलवे को दी शिकस्त

हालही में एक ओवर में जड़े 6 छक्के
ऑराउंडर रविंद्र जडेजा ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन इंटर डिस्ट्रिक्ट टी20 टूर्नामेंट के एक मैच में 6 गेंदों में 6 छक्के जड़े हैं. राजकोट में खेले गए मुकाबले में जडेजा ने जामनगर की तरफ से खेलते हुए अमरेली के विरुद्ध 69 गेंदों में 154 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उनकी टीम ने 121 रनों की एकतरफा जीत हासिल की. रवींद्र जडेजा ने 15वें ओवर में नीलम वामजा की 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगाए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravindra Jadeja, Cricketer, Cricket Bungalow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com