छुट्टियों को लेकर हर कंपनी की अपनी नीतियां और नियम होते हैं, जिसमें सिक लीव, पैरेंटल लीव, छुट्टी का समय और बहुत कुछ शामिल होता है. ये नीतियां कंपनी के आकार, बिजनेस, कल्चर और मूल्यों के आधार अलग-अलग होती हैं. कुछ कंपनियों की छुट्टी नीतियां अधिक उदार हो सकती हैं, जबकि कुछ की बहुत ही कठोर होती है. हाल ही में, एक कंपनी के नोटिस में कहा गया है कि कर्मचारियों के बच्चों की बीमारी अब काम से अनुपस्थित रहने का वैध कारण नहीं है, जिसपर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.
Reddit फ़ोरम 'antiwork' पर साझा किए गए नोटिस में कथित तौर पर कहा गया है कि कर्मचारियों को बीमार बच्चे की देखभाल के लिए छुट्टी लेने की अनुमति नहीं होगी. कंपनी के नोट में लिखा था, ''अपने बच्चे के बीमार होने के कारण छुट्टी लेना अब काम से अनुपस्थित रहने का वैध बहाना नहीं है और अब इसके लिए लिखित में रिपोर्ट देनी होगी. हम आपके बच्चों को काम पर नहीं रखते हैं और इसलिए उनकी बीमारी आपके लिए काम से अनुपस्थित रहने का बहाना नहीं है. आगे बढ़ो, टीम.''
लोगों ने बताया अमानवीय
इस पोस्ट को फ़ोरम में कई लोगों ने आलोचना और अविश्वास के साथ देखा है. कई यूजर्स ने वर्क-लाइफ और इंप्लाई वेलफेयर के लिए कंपनी के दृष्टिकोण पर सवाल उठाए हैं. कुछ लोगों ने बताया कि इस नीति के कारण कर्मचारी अपने बीमार बच्चों को काम पर ला सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप सहकर्मियों में बीमारी फैल सकती है. अन्य लोगों ने कंपनी को उसकी अमानवीय नीति के लिए नामजद और शर्मिंदा करने की मांग की है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Where would you report this kind of behaviour
byu/__7_7_7__ inantiwork
एक यूजर ने लिखा, ''हम आपके बच्चों को काम पर नहीं रखते हैं. वैसे आप मेरे साथी, मेरे माता-पिता, दोस्तों और परिवार को भी काम पर नहीं रखते हैं. इन सभी को मेरी मदद की ज़रूरत हो सकती है, वे मर सकते हैं, उनकी शादी हो सकती है, ग्रेजुएशन हो सकता है या कोई और बड़ा जीवन कार्यक्रम हो सकता है जिसमें मैं मौजूद रहना चाहता हूं. केवल अनाथों को काम पर रखने का समय आ गया है जिनका कोई रिश्ता नहीं है. बेवकूफ एंप्लॉयर.''
एक अन्य ने लिखा, बहुत बेवकूफ़ी है. यह केवल लोगों को झूठ बोलने के लिए प्रोत्साहित करता है.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं