अमेरिका (US) के कोलोराडो (Colorado) में एक महिला उस वक्त हैरान रह गई, जब उसने उसने अपने अपार्टमेंट के शौचालय में एक सांप (Woman Found Snake In Toilet) को पाया. फोर्ट कॉलिन्स के मिरांडा स्टीवर्ट ने पिछले बुधवार को भयानक खोज की और समाचार वेबसाइट केडीवीआर की रिपोर्ट फेसबुक पर साझा की. स्टीवर्ट ने कहा कि वह अपने घर में टॉयलेट का उपयोग कर रही थी, तब उन्होंने टॉयलेट पॉट के अंदर सांप को रेंगता हुआ पाया.
स्टीवर्ट ने कहा, 'मैंने टॉयलेट का उपयोग किया, जैसे ही फ्लश करने के लिए उठी तो टॉयलेट के अंदर एक सांप को पाया. वो ऊपर की तरफ आने की कोशिश कर रहा था. मैं घबरा गई थी.' फॉक्स न्यूज के मुताबिक, वह अपने ब्वायफ्रेंड को सांप पकड़ने के लिए अपार्टमेंट के रखरखाव करने वाले आदमी को बुलाने के लिए चिल्लाई.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
स्टीवर्ट ने अपने अपार्टमेंट के मैनटेनेंस मैन की फोटो पोस्ट की, जहां उसके हाथ में चार फुट का सांप था. फेसबुक पर फोटो पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं जीवन में कभी इतना नहीं डरी थी.'


अपार्टमेंट के मेंटेनेंस मैन वेस्ले सैनफोर्ड ने कहा कि सांप को बाहर निकालने में लगभग 40 मिनट लग गए. सांप को बाहर निकालने के लिए उसे पूरे टॉयलेट के बाहर ले जाने के लिए मजबूर किया गया, जो पीछे की तरफ था.
स्टीवर्ट ने कहा, 'हमें लग रहा है कि यह हमारे अपार्टमेंट परिसर से किरायेदारों में से एक संभव पालतू जानवर था. शायद वो शौचालय में चला गया होगा और पॉट के रास्ते हमारे बाथरूम में आ गया.'
गैर विषैले कॉर्न स्नेक को अब मिस्टर सैनफोर्ड ने अपना लिया है और "बूट्स" नाम दिया है. सैनफोर्ड ने कहा, 'मैं उसे घर ले गया और मेरी पत्नी मुझसे बहुत खुश थी और हमने उसका नाम बूट्स रखा.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं