विज्ञापन

US Iran तनाव के बीच CIA की सीधी भर्ती, जासूसी के लिए बुलावा, सोशल मीडिया पर हायरिंग का पोस्ट वायरल

मिडिल ईस्ट में सियासी हलचल के बीच एक ऐसा पैगाम आया, जिसने सबको चौंका दिया. CIA ने फारसी भाषा में ईरानियों को सीधे तौर पर संपर्क करने का न्योता दिया. सोशल मीडिया पर आया यह संदेश अब चर्चा का सबब बना हुआ है.

US Iran तनाव के बीच CIA की सीधी भर्ती, जासूसी के लिए बुलावा, सोशल मीडिया पर हायरिंग का पोस्ट वायरल
फारसी में खुला न्योता...CIA ने ईरानियों से कहा हमसे जुड़ो, क्या है पूरा मामला?

CIA recruitment Iran Persian post: अमेरिकी केंद्रीय खुफिया एजेंसी CIA ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फारसी भाषा में एक लंबा संदेश पोस्ट किया. इस CIA Persian post में ईरान के लोगों से कहा गया कि अगर वे एजेंसी से सुरक्षित तरीके से जुड़ना चाहते हैं, तो खास सावधानियां अपनाएं.

ये भी पढ़ें:-'अब तो बहुत डर लग रहा है' दुबई में धमाकों की आहट...मां का WhatsApp मैसेज पढ़ बेटा रह गया सन्न

खामोश जंग का डिजिटल ऐलान (CIA Social Media Appeal)

एजेंसी ने सलाह दी कि संपर्क करते समय ऑफिस कंप्यूटर या निजी फोन का इस्तेमाल न करें. नया डिस्पोजेबल डिवाइस, भरोसेमंद VPN या Tor network का उपयोग करने की बात भी कही गई. यह CIA recruitment Iran पहल ऐसे वक्त सामने आई है जब US Iran tension news सुर्खियों में है. राष्ट्रपति Donald Trump ने अपने हालिया संबोधन में कहा कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

US Iran तनाव के बीच टाइमिंग क्यों अहम (US Iran Tension Context)

हालांकि, ईरान लगातार Iran nuclear issue पर हथियार बनाने से इनकार करता रहा है. ऐसे माहौल में CIA का यह खुला संदेश सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ रहा है. सियासत की इस बिसात पर अब चालें खुलकर चली जा रही हैं. फारसी में आया यह पैगाम बताता है कि जंग सिर्फ सरहद पर नहीं, डिजिटल दुनिया में भी लड़ी जा रही है.

ये भी पढ़ें:-1500 के हेलमेट ने ले ली सीनियर की नौकरी, सिर्फ एक चीज के पीछे डूब गया करियर

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com