विज्ञापन

चेहरे की चमड़ी क्यों निकलती है? डॉक्टर ने बताया इसके पीछे की असली वजह

चेहरे पर चमड़ी निकलने की परेशानी को लोग मौसम का असर समझकर इग्नोर कर देते हैं. यहां जानते हैं किन कारणों से स्किन की चमड़ी निकलती है?

चेहरे की चमड़ी क्यों निकलती है? डॉक्टर ने बताया इसके पीछे की असली वजह
reasons for peeling skin on face : चेहरे की चमड़ी क्यों निकलती हैय़

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की स्किन बिना रगड़े ही निकलने लगती है. कई बार लोग इसे बदलते मौसम का असर समझकर इग्नोर कर देते हैं. लेकिन असल में चेहरे की चमड़ी निकलने के पीछे न सिर्फ बदलता मौसम जिम्मेदार होता है, बल्कि कई अन्य वजहों से इस तरह की परेशानी हो सकती है. ऐसे में इसे इग्नोर न करें. यशोदा हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक्स स्पेशलिस्ट डॉ. सिंधुरा मंडावा का कहना है कि  अगर चेहरे की चमड़ी बार-बार निकल रही है, खुजली, लालिमा या जलन भी हो रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

डॉक्टर का कहना है कि चेहरे की ऊपर की परत लगातार नई सेल्स बनाती रहती है. जब पुरानी कोशिकाएं हटती हैं, तो ये सामान्य प्रोसेस होती है. लेकिन अगर स्किन जरूरत से ज्यादा छिलने लगे, तो ये किसी समस्या का संकेत हो सकता है.

ड्राई स्किन है सबसे बड़ा कारण

डॉ. बताती हैं कि चेहरे की चमड़ी निकलने के सबसे आम कारणों में से एक है स्किन का काफी ज्यादा रुखापन हो सकता है. सर्दियों में ठंडी हवा, गर्म पानी से बार-बार चेहरा धोना, कम पानी पीना या मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल न करना स्किन की नमी कम कर सकता है. नतीजा ये होता है कि स्किन सूखकर छिलने लगती है.

सनबर्न भी हो सकता है जिम्मेदार

लंबे समय तक तेज धूप में रहने से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है. सूरज की हानिकारक यूवी किरणें स्किन की ऊपरी परत को प्रभावित करती हैं, जिसके बाद कुछ दिनों में स्किन छिलने लगती है. ये शरीर का क्षतिग्रस्त त्वचा को हटाने का प्राकृतिक तरीका है.

स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी बढ़ा सकते हैं परेशानी

डॉक्टर बताती हैं कि कई बार चेहरे पर इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स जैसे- एक्सफोलिएटर, रेटिनॉल, एंटी-एक्ने क्रीम या कुछ फेशियल ट्रीटमेंट्स, स्किन में जलन पैदा कर सकते हैं. इससे स्किन लाल होकर छिलने लगती है.

ये बीमारियां भी हो सकती हैं वजह

डॉक्टर सिंधुरा कहती हैं कि अगर स्किन लगातार छिल रही है, तो इसके पीछे एक्जिमा, सोरायसिस, एलर्जिक रिएक्शन, फंगल संक्रमण या सेबोरिक डर्मेटाइटिस जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. इन स्थितियों में सिर्प मॉइस्चराइजर लगाने से समस्या ठीक नहीं होती और डॉक्टर की जांच जरूरी हो जाती है.

स्किन की चमड़ी निकलने की स्थिति से कैसे करें बचाव?

कुछ टिप्स को नियमित रूप से फॉलो करके आप इस परेशानी को दूर कर सकते हैं, जैसे-

  • दिन में 2 बार अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं.
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
  • धूप में निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें.
  • चेहरे पर बहुत ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स लगाने से बचें.
  • त्वचा को रगड़कर साफ न करें.

ये भी पढ़ें - नसें नीली क्यों दिखती हैं, लाल क्यों नहीं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Face Skin, Face Skin Care, Face Skin Problems, Peeling, Peeling Skin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com