विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Aug 23, 2023

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर आनंद महिंद्रा ने दिया शानदार संदेश, कहा- भारतीयों के मन में जगमगाएंगे नए सपने

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शानदार संदेश देते हुए अपनी खुशी जाहिर की. पोस्ट को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.

Read Time: 2 mins
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर आनंद महिंद्रा ने दिया शानदार संदेश, कहा- भारतीयों के मन में जगमगाएंगे नए सपने
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा.

Chandrayaan 3 Landing on Moon: भारत के स्पेस एजेंसी ISRO के वैज्ञानिकों ने इतिहास रच दिया है. अब भारत इस मिशन को पूरा करने वाला दुनिया का सबसे पहला देश बन गया है. चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग (Chandrayaan 3 Landing) से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है. इस खास मौके पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शानदार संदेश देते हुए अपनी खुशी बयां की है.

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर इसरो और पूरे देश को बधाई देते हुए लिखा है, 'चांद ने हमें सपने देखने वालों में बदलकर रख दिया. आज, जादू और विज्ञान का आपस में विलय हो गया है.' इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा है कि, 'चंद्रमा के हमारी मुट्ठी में होने से 1.4 अरब भारतीयों के मन में नए सपने जगमगाएंगे.'

यहां देखें पोस्ट

इस पोस्ट को अब तक 5 लाख 12 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 33 हजार से ज्यादा लोग इस पोस्ट को लाइक कर चुके हैं. पोस्ट देख चुके लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'परिंदों को मिलेगी मंज़िल यक़ीनन, ये फैले हुए उनके पर बोलते हैं, अक्सर वो लोग खामोश रहते है, ज़माने में जिनके हुनर बोलते हैं.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'चंद्रयान-3 चांद पर इतिहास रचने में सफल रहा. यह सभी देशवासियों के लिए अत्यन्त खुशी और गर्व का पल है. देश के वैज्ञानिकों और समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई. जय हिन्द. जय भारत.'
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
इस गोलूमोलू सी एक्सप्रेशन क्वीन के आगे फेल है बॉलीवुड की कई हसीनाएं, स्टाइल देख क्यूटनेस पर आप भी हार बैठेंगे दिल
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर आनंद महिंद्रा ने दिया शानदार संदेश, कहा- भारतीयों के मन में जगमगाएंगे नए सपने
ड्राइवर ने दुल्हन की तरह सजाया ऑटो, प्यार की यह 'अधूरी कहानी' सुनकर हो जाएंगे इमोशनल
Next Article
ड्राइवर ने दुल्हन की तरह सजाया ऑटो, प्यार की यह 'अधूरी कहानी' सुनकर हो जाएंगे इमोशनल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;