विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2018

भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं करोड़पति, Taxpayers की संख्या भी 60 प्रतिशत बढ़ी

देश में एक करोड़ रुपये से अधिक की घोषित आय वाले व्यक्तिगत करदाताओं की संख्या 81,000 से भी अधिक हो गई है.

भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं करोड़पति, Taxpayers की संख्या भी 60 प्रतिशत बढ़ी
देश में एक करोड़ रुपये से अधिक की घोषित आय वाले व्यक्तिगत करदाताओं की संख्या 81,000 से भी अधिक हो गई है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन साल में ‘करोड़पति क्लब' वाले ऐसे करदाताओं की संख्या में 68 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. आयकर विभाग के नीति बनाने वाले निकाय सीबीडीटी ने आयकर और प्रत्यक्ष कर के महत्वपूर्ण सांख्यिकी आंकड़े जारी करते हुए कहा कि आकलन वर्ष 2014-15 में एक करोड़ रुपये से अधिक की आय दिखाने वाले व्यक्तिगत आयकरदाताओं की संख्या 48,416 थी.

मां की आवाज सुनकर इमोशनल हो गए अमिताभ बच्चन, जरूर देखना चाहेंगे Video

यह 2017-18 तक 68 प्रतिशत बढ़कर 81,344 पर पहुंच गई. इसी तरह सीबीडीटी की इस रपट के अनुसार ,‘‘एक करोड़ रुपये से अधिक की सालाना आय वाले कुल करोड़पति करदाताओं (कंपनियों, फर्में, हिंदू अविभाजित परिवार और व्यक्तिगत करदाता) की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हुई है.'' इस दौरान उनकी संख्या में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कुल करदाताओं की संख्या (कॉरपोरेट, फर्में, हिंदू अविभाजित परिवार और अन्य) की संख्या में तीन साल में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है.

KBC 10: मां घरों में करती थी कामकाज, बेटे को पढ़ाई के लिए नहीं मिल पाते थे 30 रुपए... फिर यूं मेहनत करके पूरी की पढ़ाई

सीबीडीटी ने कहा कि आकलन वर्ष 2014-15 में एक करोड़ रुपये से अधिक की आय का खुलासा करने वाले करदाताओं की संख्या 88,649 थी. वहीं 2017-18 में यह बढ़कर 1,40,139 हो गई. यह 60 प्रतिशत की वृद्धि है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ताजा आंकड़ों में तीन साल की अवधि को शामिल किया गया है. आकलन वर्ष 2014-15 को आधार वर्ष माना गया है. सीबीडीटी के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने कहा कि यह आंकड़ा पिछले कुछ साल के दौरान कर विभाग द्वारा किए गए विधायी, सूचनाओं के प्रसार और प्रवर्तन/ अनुपालन के प्रयासों की वजह से हासिल हो पाया है.

KBC 10: प्रीति किमटा नहीं दे पाईं 12वें सवाल का जवाब, जीतीं 6 लाख 40 हजार.. देखें Q&A की पूरी लिस्ट

उन्होंने कहा कि इस दौरान विभाग ने प्रौद्योगिकी आधारित कर चोरी रोकने के कई कदम उठाए हैं. चंद्रा ने कहा कि हम देश में कर आधार और बढ़ाने को प्रतिबद्ध हैं. आंकड़ों के अनुसार पिछले चार वित्त वर्षों में आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों का आंकड़ा भी 80 प्रतिशत बढ़ा है. 2013-14 में यह 3.79 करोड़ था, जो 2017-18 में 6.85 करोड़ हो गया. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBDT, Crorepati In India, India's Crorepati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com