विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2018

हुआ ऐसा हादसा, हवा में उड़कर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में जा घुसी कार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उड़ी और डेंटिस्ट ऑफिस के दूसरे फ्लोर में जा घुसी. ये फोटो लोकल फायर डिपार्टमेंट ने ली है.

हुआ ऐसा हादसा, हवा में उड़कर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में जा घुसी कार
अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उड़ी और डेंटिस्ट ऑफिस के दूसरे फ्लोर में जा घुसी.
  • हवा में उड़कर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में जा घुसी कार.
  • पुलिस के मुताबिक ड्राइवर ने लिया था नशीला पदार्थ.
  • सुबह 5.30 बजे कैलिफोर्निया के सांता एना में कार क्रेश हुआ.
नई दिल्ली: बिल्डिंग की दुर्घटनाग्रत होने की खबरे आती रहती हैं. कभी भुकंप की वजह से तो कभी पुरानी बिल्डिंग होने की वजह से बिल्डिंग दुर्घटनाग्रत हो जाती है. लेकिन एक फोटो ने सभी को हैरान कर दिया. बिल्डिंग का ऐसा दुर्घटनाग्रस्त होना पहली बार देखा गया था. अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उड़ी और डेंटिस्ट ऑफिस के दूसरे फ्लोर में जा घुसी. ये फोटो लोकल फायर डिपार्टमेंट ने ली है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की सिडान कार बिल्डिंग में घुसी हुई है. 

VIDEO: खेलते-खेलते हो गई तीन पांडा के बीच लड़ाई, बार-बार देखने को मजबूर हो जाएंगे आप

ऑरेंज काउंटी फायर के स्पोकपर्सन कैप्टन स्टेफिन हॉर्नर का कहना है कि उन्हें एक कॉल आया था जिसमें बताया गया था कि सुबह 5.30 बजे कैलिफोर्निया के सांता एना में एक कार क्रेश हुआ है. उन्होंने बताया कि कार काफी तेज चल रही थी और डिवाइडर से टकराकर ऊपर उझली और बिल्डिंग में जा घुसी. हादसे के बाद बिल्डिंग में आग लगी जिसको कुछ ही मिनटों में बुझा दिया गया. 

म्यूजियम की रखवाली नहीं बल्कि इस बड़े काम के लिए अप्वांइट हुआ यह सुपर डॉग, जान कर चौंक जाएंगे आप

कार में दो लोग सवार थे. एक शख्स हादसे से पहले बाहर निकलने में कामयाब रहा लेकिन दूसरा शख्स अंदर फंसा रह गया. घंटों की महनत के बाद उसे कार से बाहर निकाला गया. दोनों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. हॉर्नर का कहना है कि उसको इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है. लेकिन सांता एना पुलिस का कहना है कि ड्राइवर ने कबूल किया है कि उसने कोई नशा किया था. फायर डिपार्टमेंट ने क्रेन की मदद से बिल्डिंग को बाहर निकालने में कामयाब रहे. हॉर्नर ने बताया कि जिस मंजिल में कार जाकर घुसी वहां कोई नहीं था क्योंकि वो एक खाली जगह थी जहां फाइल्स रखी रहती थीं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car, Car Crash, Car Flies, Viral, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com