विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2018

VIDEO: कनाडा के प्रधानमंत्री ने खेला क्रिकेट, हाथ में बल्ला लेकर उछालने लगे ऐसे

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को अपने बच्चों के साथ क्रिकेट का आनंद लिया. न्यूज एजेंसी ने वीडियो ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि वो एक हाथ से बल्ले को उछाल रहे हैं.

VIDEO: कनाडा के प्रधानमंत्री ने खेला क्रिकेट, हाथ में बल्ला लेकर उछालने लगे ऐसे
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को अपने बच्चों के साथ क्रिकेट का आनंद लिया.
  • कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खेला क्रिकेट.
  • वीडियो में नजर आ रहा है कि वो एक हाथ से बल्ले को उछाल रहे हैं.
  • भारतीय पूर्व कप्तान कपिल देव और मोहम्मद अजहरुद्दीन भी मौजूद थे.
नई दिल्ली: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को अपने बच्चों के साथ क्रिकेट का आनंद लिया. न्यूज एजेंसी ANI ने वीडियो ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि वो एक हाथ से बल्ले को उछाल रहे हैं. ग्राउंड पर भारतीय पूर्व कप्तान कपिल देव और मोहम्मद अजहरुद्दीन भी मौजूद थे. वीडियो के साथ कैप्शन लिखा था- ''देखिए: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने बच्चों के साथ दिल्ली के क्रिकेट ग्राउंड पर नजर आए. पूर्व इंडियन कैप्टन कपिल देव और मोहम्मद अजहरुद्दीन भी मौजूद थे.''

VIDEO: पति को पीट रहा था लोगों का झुंड, लट्ठ लेकर आई पत्नी और...

ट्रूडो भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर आठ दिनों दौरे पर शनिवार को भारत पहुंचे. इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार और निवेश, ऊर्जा, विज्ञान और नवाचार, उच्च शिक्षा, कौशल विकास और अंतरिक्ष जैसे साझा हितों वाले प्रमुख क्षेत्रों में दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है.

VIDEO: पैर फिसला और अचानक चलती ट्रेन के नीचे आ गई महिला, देखें फिर किया हुआ

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें यकीन है कि वह (कनाडा के प्रधानमंत्री) हमारे देश की मेहमान नवाजी का आनंद लेंगे. रहमान ने ट्वीट कर कहा, जस्टिन ट्रूडो भारत में आपका स्वागत है. आपकी यहां की यात्रा अद्भुत और यादगार रहे. मुझे यकीन है कि आप हमारी भारतीय मेहमान नवाजी का आनंद लेंगे.

VIDEO: शेर के बाड़े में कूद गया ये आदमी, घुसने लगा पिंजरे के अंदर और...

देखें वीडियो-
   
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Justin Trudeau, Justin Trudeau Canada PM, Canadian Prime Minister Justin Trudeau, Justin Trudeau Cricket, Justin Trudeau In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com