विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2023

इस फोटो में कहीं लिखा है 'JET', लोगों को नहीं आ रहा नज़र, क्या 5 सेकंड में ढूंढ लेंगे आप?

इस तस्वीर को ट्विटर पर @HardikPatel911 नाम के यूजर ने शेयर किया है. फोटो को साथ उन्होंने लोगों को शब्द ढूंढने के लिए 5 सेकंड का चैलेंज दिया है.

इस फोटो में कहीं लिखा है 'JET', लोगों को नहीं आ रहा नज़र, क्या 5 सेकंड में ढूंढ लेंगे आप?
इस फोटो में कहीं लिखा है 'JET', लोगों को नहीं आ रहा नज़र

ऑप्टिकल एल्यूज़न (Optical Illusion) हों या फिर दिमाग को घुमा देने वाली पहेली, अगर एक बार इन्हें सॉल्व करने बैठ गए तो जब तक वो हल न हो जाए, उठने का मन नहीं करता. वैसे ये सिर्फ समय काटने का साधन ही नहीं हैं बल्कि इससे ये भी पता चलता है कि आपका माइंड कितना शार्प है. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी Brain Teaser और ऑप्टिकल एल्यूज़न तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिनमें कई बार तस्वीरों में कुछ ढूंढ निकालना होता है तो कभी गणित के नंबर्स उलझा देते हैं. इस बार जो पहेली वायरल हो रही है, उसमें अंग्रेज़ी का एक शब्द ढूंढने का चैलेंज दिया गया है. 

7gfevad8

इस तस्वीर को ट्विटर पर @HardikPatel911 नाम के यूजर ने शेयर किया है. फोटो को साथ उन्होंने लोगों को शब्द ढूंढने के लिए 5 सेकंड का चैलेंज दिया है. इस ऑप्टिकल एल्यूज़न में एक ही स्पेलिंग को इतनी बार लिखा गया है कि इनके बीच एक खास शब्द ‘JET' को ढूंढने में काफी दिक्कत हो रही है. इस शब्द को 5 सेकेंड में ढूंढ निकालने वाले खुद को जीनियस मान सकते हैं. इस पहेली को सुलझाने में आपको निश्चित तौर पर मज़ा आएगा.

इस पहेली में पीले रंग के बैकग्राउंड पर काले लेटर्स से कुछ शब्द लिखे गए हैं. इन सबमें कुल 3 लेटर्स से कई बार 'LET' लिखा गया है. आपको इनके बीच से ‘JET' शब्द को ढूंढना है. इस काम के लिए आपको 5 सेकंड का वक्त दिया गया है. जो लोग सही शब्द तक वक्त से पहले ही पहुंच गए हैं, उनको बहुत-बहुत बधाई लेकिन जिन्होंने वक्त से थोड़ा ज्यादा समय लिया है और शब्द ढूंढ निकाला है, उनकी भी नज़रें तेज़ कही जाएंगी. 

महाराष्ट्र के ग्रामीणों ने हाथों से नवनिर्मित सड़क को उठा लिया

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Can You Spot, Viral Alphabetical Puzzle, Can You Spot Jet, Can You Find, Optical Illusion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com