अमेरिका के कैलीफोर्निया (California) में ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एक महिला को कुत्ते के मालिक ने हाथ पर काट लिया, जिसके कारण उसको हिरासत में ले लिया गया. द ईस्ट बे रीजनल पार्क डिस्ट्रिक्ट पुलिस डिपार्टमेंट ने अपने स्टेटमेंट में इस बात की जानकारी दी है. खबर के मुताबिक महिला गुरुवार को ऑकलैंड रीजनल पार्क में जॉगिंग करने गई थी. वहां एक कुत्ते ने अटैक करने की कोशिश की. महिला ने कुत्ते से बचने की कोशिश की, सबसे पहले उन्होंने दौड़ लगा दी. कुत्ते ने भी महिला का पीछा किया. महिला ने पेपर स्प्रे से बचाव से करने की कोशिश की. उसी वक्त कुत्ते का मालिक आ गया और उसके ऊपर चढ़ गया. यही नहीं इसके बाद कुत्ते के मालिक ने महिला के हाथ पर काट दिया.
लड़कियां करती हैं ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, हो सकता है खतरनाक
पुलिस ने बताया- महिला जॉगिंग करने पार्क में गई थी. कुत्ते से बचने के लिए उसने पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया था. लेकिन कुत्ते के मालिक ने महिला को हाथ में काट लिया. कुत्ते के मालिक ने काटने के साथ-साथ उसपर वार भी किया, जिससे महिला को चोटें भी आई हैं. संदिग्ध का नाम अलमा काडवालाडर बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 19 साल है. उसे शुक्रवार को डबलिंग के सैंटा रीटा जेल में रखा गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
टीचर ने फेसबुक पर स्टूडेट्स को कहा 'बंदर', स्कूल ने फिर लिया ये एक्शन
पुलिस ने कहा- 'महिला को कुत्ते ने नहीं, कुत्ते के मालिक ने काटा है. काटने के अलावा उसने मुक्के और लातें भी मारी हैं. लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और वो फिलहाल जेल में ही है.' ये खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. सोशल मीडिया यूजर्स की मांग है कि अटैक करने वाले को सख्त से सख्त सजा दी जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं