विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

दुबई में चोरी हुए AirPods ट्रेस किया तो मिले पाकिस्तान में, ब्रिटिश यूट्यूबर ने कहा- अब तो लेकर ही आऊंगा

YouTuber viral post AirPods: एक ब्रिटिश यूट्यूबर को अपने दुबई में चोरी हुए एयरपॉड्स एक साल बाद पाकिस्तान के झेलम में मिले. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि, एक फीचर के ज़रिए उन्हें वह ट्रैक कर पाया.

दुबई में चोरी हुए AirPods ट्रेस किया तो मिले पाकिस्तान में, ब्रिटिश यूट्यूबर ने कहा- अब तो लेकर ही आऊंगा
ब्रिटिश यूट्यूबर के AirPods पहुंचे पाकिस्तान, ट्रैक कर निकाली पूरी लोकेशन

Youtuber Stolen AirPods found in Pakistan: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ब्रिटिश यूट्यूबर की पोस्ट जबरदस्त वायरल हो रही है, जिसने करीब एक साल पहले चोरी हुए अपने AirPods को ढूंढ निकाला है....वो भी पाकिस्तान में. इस हैरान कर देने वाली घटना ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. ब्रिटेन के YouTuber 'Oli Paterson' ने ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके Apple AirPods एक साल पहले चोरी हो गए थे. हाल ही में उन्होंने 'Find My iPhone फीचर' के ज़रिए उन्हें ट्रैक किया और पता चला कि वे AirPods अब पाकिस्तान में इस्तेमाल हो रहे हैं.

1 साल पहले चोरी हुए AirPods मिले पाकिस्तान में (British YouTuber stolen AirPods)

Oli ने पोस्ट में लिखा, 'My AirPods that were stolen over a year ago just got synced in Pakistan. I'm going to get them.''मेरे एयरपॉड्स एक साल से पाकिस्तान में थे और अब मैं अगले हफ्ते जाकर उन्हें वापस लाने वाला हूं.' इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी और हजारों यूज़र्स ने इसे शेयर व रीपोस्ट किया. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने Lost Mode ऑन कर दिया है और जब भी कोई चोर एयरपॉड्स का इस्तेमाल करेगा तो ऐप से एक आवाज बजेगी, जिससे उसे परेशानी होगी. 

Find My iPhone ने किया कमाल (dubai me khoye airpods mile pakistan me)

माइल्स ने ये भी कहा कि, वो पाकिस्तानी पुलिस के साथ मिलकर अपने एयरपॉड्स वापस लाने का प्लान बना रहे हैं और इस पूरे मिशन को वीडियो में रिकॉर्ड करने वाले हैं. उन्होंने लिखा, 'मैं पुलिस वाले के साथ उस जगह जाऊंगा, एयरपॉड्स लूंगा और सब कुछ रिकॉर्ड करूंगा.' ट्विटर पर यह पोस्ट इतना वायरल हुआ कि लोग कमेंट्स में मजेदार और हैरान कर देने वाली प्रतिक्रियाएं देने लगे. किसी ने कहा, 'भाई, प्लेन पकड़ो और जाकर वापस ले आओ.' तो किसी ने लिखा, 'यह तो Sherlock Holmes निकले.'

चोरी हुए AirPods सालभर बाद पाकिस्तान में मिले (AirPods tracked in Pakistan)

Oli ने मजाक में कहा कि वे AirPods को वापस लेने के लिए खुद पाकिस्तान जाने की सोच रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें ट्रैकिंग की वजह से एयरपॉड्स की एक्टिविटी और उनकी लोकेशन तक की जानकारी मिल रही है. यह घटना न केवल दिलचस्प है बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे टेक्नोलॉजी की मदद से हम खोई या चोरी हुई चीज़ों को भी ढूंढ सकते हैं. भले ही वह दूसरी कंट्री में ही क्यों न हो. Apple का Find My फीचर इस घटना में हीरो साबित हुआ. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या Oli वाकई पाकिस्तान जाकर अपने AirPods वापस लाते हैं या यह सिर्फ़ एक सोशल मीडिया ट्रेंड बनकर रह जाता है.

ये भी पढ़ें: खिड़की के रास्ते सोफा डिलीवरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Stolen AirPods Traces In Pakistan, How To Find My Stolen Airpods, Find Me App For Apple Airpods, British YouTuber AirPods In Pakistan, Find My AirPods Viral Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com