विज्ञापन
This Article is From May 25, 2018

दुल्हन के देसी डांस को देखता रह गया विदेशी दूल्हा, वायरल हुआ VIDEO

शादी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें दुल्हन शानदार डांस करती नजर आ रही है. ये वीडियो विदेश का बताया जा रहा है जहां भारतीय रीति रिवाज से शादी हो रही है.

दुल्हन के देसी डांस को देखता रह गया विदेशी दूल्हा, वायरल हुआ VIDEO
शादी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें दुल्हन शानदार डांस करती नजर आ रही है. ये वीडियो विदेश का बताया जा रहा है जहां भारतीय रीति रिवाज से शादी हो रही है. दुल्हन बिलकुल देसी अंदाज में फिल्म बाजीराव-मस्तानी का गाना 'दीवानी हो गई' पर डांस करती नजर आ रही है. वहीं विदेशी दूल्हा हैरानी से देखता रहता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. दुल्हन बिलकुल दीपिका पादुकोण की तरह डांस करती दिख रही है. 

Aladdin की तरह आया दूल्हा, दुल्हन को ले गया उड़ाकर

जिसके बाद दुल्हन दीपिका का ही गाना 'नागाड़ा ढोल बाजे' पर भी डांस करती है. 3 मिनट की इस परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है. आखिर में दूल्हा आता है और उन्हें गोद में उठा लेता है. ये खूबसूरत वीडियो यहीं खत्म हो जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महमान भी दुल्हन के परफॉर्मेंस को काफी एन्जॉय करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को Being Woman ने पोस्ट किया है. 1 दिन के अंदर ही इस वीडियो को 300 से ज्यादा शेयर्स और 90 हजार व्यूज हो चुके हैं. 

रहस्यमयी तरीके से बोल्ड हुआ बल्लेबाज, गली क्रिकेट को देख ICC भी हुआ हैरान

देखें VIDEO-

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bride, Groom, Bride Dance Video, Bride Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com