विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2017

पूर्व मंत्री की बेटी बनी इंटरनेट सनसनी, 12 लाख हैं चाहने वाले, देती हैं फिटनेस की प्रेरणा

पूर्व मंत्री की बेटी बनी इंटरनेट सनसनी, 12 लाख हैं चाहने वाले, देती हैं फिटनेस की प्रेरणा
न्यूट्रीशन साइंस में पीएचडी सपना व्यास पटेल लगभग 35 किलोग्राम वज़न घटाकर फिटनेस ट्रेनर बनी हैं...
नई दिल्ली: हमें कई बार ऐसी कहानियां सुनने के लिए मिलती रही हैं, जब किसी फिल्म अभिनेत्री ने मोटापे को लेकर दिए जाने वाले तानों-उलाहनों से तंग आकर निराश होने की जगह अपने शरीर को सुडौल बनाने के लिए कमर कस ली, और आखिरकार हमारे सामने उस मनभावन रूप में पहुंची, जिसमें हम उन्हें रुपहले पर्दे पर देखते हैं... पिछले ही साल फिल्म अभिनेत्री ज़रीन खान ने भी इसी तरह का एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाला था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि किस तरह बचपन में उन्हें मोटापे की वजह से सहेलियों के ताने सुनने पड़ते थे, और किस तरह उन्होंने उन तानों-उलाहनों को ही अपनी ताकत बनाकर मन मजबूत किया, और छरहरी काया हासिल कर ली...

ऐसा ही एक किस्सा अब सामने आया है गुजरात से, जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता तथा राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जयनारायण व्यास की पुत्री सपना व्यास पटेल ने भी न सिर्फ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया, बल्कि आज की तारीख में वह इंस्टाग्राम पर बेहद लोकप्रिय फिटनेस ट्रेनर के रूप में भी मशहूर हैं... उनकी तस्वीरें बहुत जल्द वायरल हो जाती हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत दिखती हैं...

मीडिया में प्रकाशित समाचारों के मुताबिक सपना पटेल जिस समय किशोरावस्था की दहलीज़ लांघ रही थीं, यानी 19 साल की थीं, उनका वज़न लगभग 86 किलोग्राम था, लेकिन अब वह महज़ 55 किलोग्राम की हैं...

आइए देखते हैं, बेहद फिट हो चुकीं सपना व्यास पटेल की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें...
 
A post shared by Sapna Vyas (@sapnavyaspatel) on

यूट्यूब पर भी फिटनेस चैनल चलाने वाली सपना व्यास न्यूट्रीशन साइंस में पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुकी हैं, और इंस्टाग्राम पर भी उनके 12 लाख से ज़्यादा फॉलोअर हैं, जिन्हें वह लगातार कसरत करने के लिए प्रेरित करती रहती हैं...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
खाट ऐसी कि एकसाथ आराम से बैठ सकते हैं 100 लोग, लंबाई-चौड़ाई देख रह जाएंगे दंग, बनाया अनोखा रिकॉर्ड
पूर्व मंत्री की बेटी बनी इंटरनेट सनसनी, 12 लाख हैं चाहने वाले, देती हैं फिटनेस की प्रेरणा
एक पैर पर किया ऐसा जबरदस्त डांस कि देखने वाले रह गए दंग, चेहरे की मुस्कान देख हर कोई हुआ इंप्रेस
Next Article
एक पैर पर किया ऐसा जबरदस्त डांस कि देखने वाले रह गए दंग, चेहरे की मुस्कान देख हर कोई हुआ इंप्रेस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com