विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2024

बाइकर ने बाइक को कराया ऐसा मॉडिफाई, देखने वालों का घूमा सिर, लोग बोले- हे प्रभु ये क्या हुआ

इस शख्स ने अपनी होंडा की बाइक को ऐसे मॉडिफाई कराया है कि देखने वालों को अपना सिर घुमाना पड़ जाएगा. इस वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट्स नहीं रुक रहे हैं.

बाइकर ने बाइक को कराया ऐसा मॉडिफाई, देखने वालों का घूमा सिर, लोग बोले- हे प्रभु ये क्या हुआ
पहले नहीं देखी होगी ऐसी अनोखी बाइक, हो गया पूरा उलट-पुलट

Biker Modified Bike Video : लड़कों में बाइक का शौक कोई नया नहीं है. बॉयज अपनी बाइक को अपनी जान से ज्यादा प्यार करते हैं. मार्केट में कोई भी नई बाइक लॉन्च होती है, तो लड़कों के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान खिल उठती है. लड़कों में नए मॉडल की बाइक खरीदने की बड़ी होड़ होती है. कई ऐसे भी लड़के होते हैं, जो अपनी बाइक को मॉडिफाई कराकर सबसे अलग दिखना चाहते हैं. जब से जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'धूम' आई है, तब से लड़कों में बाइक का क्रेज और भी ज्यादा तेजी से बढ़ा है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में इस बाइक को देखने के बाद किसी का भी सिर घूम सकता है. इस लड़के ने अपनी बाइक को ऐसे मॉडिफाई कराया है कि देखने वालों को सिर घूम जाए.

बाइक को देख घूम जाएगा सिर ( Modify Bike Video Viral)

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने होंडा की स्पोर्ट्स सीबाआर बाइक को मॉडिफाई कराया है. इस शख्स ने बाइक की दशा और दिशा दोनों ही बदलवा डाले हैं और इस स्पोर्ट्स बाइक को उल्टा कर दिया है. जी हां, इस बाइक के हैंडल पर छोटा व्हील और पीछे मरघट पर एक और छोटा व्हील लगवाकर इसे उल्टा-पुल्टा कर दिया है. अब जिस किसी की भी इस बाइक पर नजर पड़ेगी इसे देखने के लिए अपना सिर एक बार जरूर घुमाना पड़ जाएगा. अपनी उल्टी-पुल्टी बाइक के साथ यह शख्स पेट्रोल पंप पर स्पॉट हुआ है. अब यहां से इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोग भर-भर कर कमेंट पोस्ट कर रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

बाइक को देख क्या बोली पब्लिक (Biker With Weird Bike)

इस उल्टी-पुल्टी बाइक पर एक यूजर ने लिखा है, 'क्या यह अब भी बैठने में कंफर्टेबल है? एक और यूजर लिखता है, 'बाइक बी लाइक, माई लाइफ माई रूल्स'. एक ने लिखा है, 'लगता है बाइक ने पी ली है'. एक और यूजर लिखता है, 'कलयुग बढ़ा है और कुछ दिनों में दुनिया भी इस तरह उल्टी हो जाएगी'. एक ने लिखा है, 'इंडिया में चलाकर दिखा तो मानें'. एक और लिखता है, 'बाइक का प्यार लड़कों को बच्चा बना देता है'. किसी ने कैरी मिनाटी की भाषा में लिखा है, असंभव तो कोई लिख रहा है, 'हे प्रभु ये क्या हुआ'. 

ये भी देखें:- सिर पर पानी भरा मटका रखकर किया बवाल डांस

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bike Upside Down, Biker Viral Video, Bike, Bike Jugaad, Modified Bikes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com