विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2011

बिहार में पीट-पीटकर महिला की हत्या

बिहार के कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में कथित रूप से रिश्तेदारों द्वारा की गई पिटाई से शुक्रवार की रात एक महिला की मौत हो गई।
कटिहार: बिहार के कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में कथित रूप से रिश्तेदारों द्वारा की गई पिटाई से शुक्रवार की रात एक महिला की मौत हो गई।  पुलिस के अनुसार देवीपुर गांव में 65 वर्षीया आयशा खातुन नामक महिला की उसके ही रिश्तेदारों ने जमकर पिटाई की थी। घायलावस्था में महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया परंतु देर रात उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोषित लोगों ने कटिहार में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 31 पर यातायात दो घंटे तक जाम कर दिया। प्रशासन द्वारा समझाने के बाद जाम हटा लिया गया।  कटिहार के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राजेश कुमार ने शनिवार को बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है परंतु इसके पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिहार, महिला, मौत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com