Bangalore Me Lage Billboard Ka Viral Video: आपने आजतक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और टीवी पर कई क्रिएटिव ऐड देखे होंगे, लेकिन हाल ही में धूम मचा रहे इस ऐड जैसा शायद ही पहले कभी देखा होगा, जिसे देखकर यकीनन आपकी आंखें भी खुली की खुली रह जाएंगी. दरअसल, इन दिनों इंटरनेट पर सड़क किनारे लगा एक 3D बिलबोर्ड खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक होर्डिंग पर शख्स को चाय बनाता देख लोग हैरत में हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों दिमाग घुमाने देने वाला यह ऐड वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इसके वायरल होने की वजह आप वीडियो देखकर खुद ही समझ जाएंगे.
प्रमोशन का नायाब तरीका
पहली ही नजर में नॉर्मल बिलबोर्ड जैसा नजर आने वाले इस विज्ञापन बोर्ड में नेक्स्ट लेवल की क्रिएटिविटी की गई है, जिसे देखकर यकीनन किसी का भी सिर घूम जाएगा. वायरल हो रहे इस 3डी ऐड बिलबोर्ड वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि, यह किसी कॉफी और चाय रेस्टोरेंट के विज्ञापन का है, जिसकी शुरुआत में एक शख्स अपने हाथ में चाय और ग्लास लिए दिखाई दे रहा है. अगले ही पल वो ग्लास में चाय डालते नजर आता है. यूं तो सड़क किनारे लगा यह बिलबोर्ड में चाय बना रहा शख्स देखने में बिल्कुल रियल लगता है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स में लोकेशन और वीडियो की सत्यता को लेकर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं. दरअसल, बेंगलुरु की स्थानीय रेस्टोरेंट चेन, बेंगलुरु थिंडीज ने अपने ब्रांड के प्रमोशन का एक यूनिक तरीका निकाला है, जो इन दिनों लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. कहना गलत नहीं होगा कि, लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट
कहा जा रहा है कि, एक दम रियल लगता महज 14 सेकंड का यह वीडियो सीजीआई (कंप्यूटर जनरेटड इमेजरी) की मदद से बनाया गया है. इंस्टाग्राम पर यह वीडियो @bangalorethindies नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. रील शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि, 'एक दिन में 3 नए स्थान! कुछ अच्छे पोडी मसाला और फिल्टर कॉफी पीने के लिए कभी भी पर्याप्त नहीं हो सकते.' यकीनन यह प्रमोशन का एक नायाब तरीका है. वीडियो देख चुके लोग तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, रील बहुत पसंद आई और यह बहुत बढ़िया है वाह. दूसरे यूजर ने लिखा, शानदार, यह विज्ञापन होर्डिंग कहां स्थित है? तीसरे यूजर ने लिखा, वाह! सच में मजा आ गया.
ये भी देखेंः- सोते-सोते ऐसे लखपति बनीं महिला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं