बेंगलुरु (Bengaluru) में ऑटो वालों को लेकर आए दिन नए-नए विवाद सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं. कोई न कोई अपना अनुभव बताता ही रहता है. लेकिन, अब इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि एक महिला और एक ऑटो वाले के बीच क्लेश इतना बढ़ गया कि महिला को ऑटो ड्राइवर (Auto Driver) से डर लगने लगता है. पूरा वीडियो देखने के बाद दोनों के बीच बहस की दो वजहें सामने आती हैं. पहली वजह यह है कि ऑटो वाला महिला से एक्स्ट्रा पैसे मांग रहा होता है और दूसरी वजह ये है कि महिला को कन्नड़ (Kannada) भाषा नहीं आती तो इस बात पर भी ऑटो वाला महिला पर भड़क जाता है.
इस दौरान महिला इस पूरी बातचीत का वीडियो बना लेती है और उसे इंटरनेट पर शेयर करके अपना वर्जन भी बताती है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला, ऑटो ड्राइवर को कहती है कि 296 रुपये जब फोन करके बोला है, तो आप चिल्ला क्यों रहे हो? झूठ क्यों बोल रहे हो? इस पर बंदा कन्नड़ में बोलने लगता है, तो महिला उसे बार-बार चिल्लाने से मना करती है. इस दौरान महिला ने एक शख्स को पास बुला लिया होता है, क्योंकि उसे ऑटो वाले से डर लग रहा होता है. वीडियो में महिला उसे कहती है कि मेरा फेयर 296 रुपये हो रहा है, लेकिन ये 390 मांग रहे हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
महिला बताती है कि ऑटो वाला उसे कह रहा है कि कन्नड़ नहीं आती तो मुझसे बात मत करो. इस दौरान ऑटो वाला भी उसे कन्नड़ में कुछ-कुछ बोल रहा होता है. जिसके जवाब में महिला उसे कहती है कि उसे सब समझ आ रहा है और वो जो भी बोल रहा है, वो सब सोशल मीडिया पर जाएगा. वीडियो के अंत में ऑटो वाला किसी दूसरे से महिला की शिकायत करने लगता है, तो महिला कहती है कि वह कन्नड़ सीख लेगी. लेकिन, वह जो कर रहा है, वो गलत है. करीब 74 सेकंड की यह क्लिप यही पर खत्म हो जाती है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @anyadamnson नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के साथ उसने लिखा- उसने 390 रुपए मांगे. ऐप ने 296 रुपए बताए. मैंने मना कर दिया और वह हार गया. अब तक इस Reel को 2 लाख के ऊपर व्यूज मिल चुके हैं. जबकि पोस्ट पर 1100 से ज्यादा कमेंट्स भी आए है. वहीं पोस्ट को 5 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है.
देखें Video:
अपनी पोस्ट के कैप्शन में आन्या ने पूरी घटना का जिक्र किया. विवाद की शुरुआत ऑटो राइड के किराए को लेकर हुई जिसे उन्होंने रैपिडो के ज़रिए बुक किया था. ऐप पर 296 रुपए दिखाए गए, लेकिन ड्राइवर ने कथित तौर पर 390 रुपए मांगे. जब आन्या ने बढ़ी हुई रकम देने से मना कर दिया, तो ड्राइवर आक्रामक हो गया. आन्या ने कहा, "वह अपना आपा खो बैठा, वह मेरे पास आया - मुझे डराने, धमकाने की कोशिश कर रहा था. उसने हिंदी बोलने के लिए मेरा मज़ाक उड़ाया और कहा कि अगर मैं कन्नड़ नहीं बोलती तो मुझे यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है."
आन्या ने स्पष्ट किया कि उसकी हताशा भाषा को लेकर नहीं बल्कि उसके साथ किए गए व्यवहार को लेकर थी. "यह स्थानीय भाषा सीखने से इनकार करने के बारे में नहीं है. बेशक, मैं कन्नड़ सीखना चाहती हूं. उसने कहा, लेकिन जब लोग इस तरह का व्यवहार करते हैं, तो यह मुझे खुद पर सवाल उठाने पर मजबूर करता है. यह अधिकार, आक्रामकता और अनादर के बारे में था." इसके अलावा, आन्या ने कहा कि वह आम तौर पर अच्छी राइड के बाद उदारता से टिप देती है, लेकिन जब कोई उसे ज़्यादा पैसे देने के लिए "धमकाने" की कोशिश करता है, तो वह झुकने से इनकार कर देती है.
उसने कहा, "हम इस शहर का हिस्सा हैं. हम यहां रहते हैं, हम यहां काम करते हैं, हम इसकी अर्थव्यवस्था में योगदान करते हैं. और इसका मतलब है कि हम निष्पक्षता, सम्मान और सुरक्षा के हकदार हैं, चाहे हम कोई भी भाषा बोलें." इस बीच, रैपिडो ने पोस्ट पर एक कमेंट के जरिए इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि ऑटो चालक को "स्थायी रूप से बैन" कर दिया गया है.
"रैपिडो में, ग्राहक सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं, आन्या. जैसा कि कॉल पर चर्चा की गई थी, ड्राइवर को हमारे प्लेटफ़ॉर्म से स्थायी रूप से बैन कर दिया गया है. उसने कहा, इसके अतिरिक्त, हम भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अपने ड्राइवरों के लिए मजबूत प्रोटोकॉल लागू करने पर काम कर रहे हैं."
आन्या ने अपने पोस्ट का समापन ऐसे ही अनुभवों से गुज़रने वाले अन्य लोगों के लिए प्रोत्साहन भरे संदेश के साथ किया: "अगर आपने कभी ऐसे क्षणों में असुरक्षित महसूस किया है या खुद पर संदेह किया है, तो आप गलत नहीं हैं. आप अकेले नहीं हैं. और आपको 'नहीं' कहने का पूरा अधिकार है."
ये भी पढ़ें: कुंभ में बिछड़ा मिस्टर बीन का भाई... सोशल मीडिया पर वायरल हुआ देसी Mr Bean का Video, देखकर फैंस खा गए धोखा
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं