विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2011

कप्तानी में धोनी के बराबर हैं गंभीर : बालाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी लक्ष्मीपति बालाजी का मानना है कि कप्तानी के मामले में गौतम गंभीर भारतीय कप्तान धोनी के समकक्ष हैं।
हैदराबाद: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी लक्ष्मीपति बालाजी का मानना है कि कप्तानी के मामले में गौतम गंभीर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के समकक्ष हैं। केकेआर पहली बार आईपीएल में लीग चरण से आगे पहुंचा, जब चौथे सत्र में गंभीर कप्तान थे। बालाजी ने इसका श्रेय गंभीर को दिया। उन्होंने कहा, नए कप्तान गौतम गंभीर ने टीम के कायाकल्प में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने हमेशा मोर्चे से अगुवाई की और बाकी खिलाड़ियों के सामने मिसाल रखी। कप्तानी के मामले में वह महेंद्र सिंह धोनी के बराबर हैं। बालाजी ने कहा कि जिस तरह से वह खिलाड़ियों का साथ देते हैं, वह काबिले तारीफ है। वह दबाव का बखूबी सामना करते हैं, जिससे हमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में मदद मिलती है। फील्ड के आक्रामक जमावड़े से हम विरोधी टीम पर अधिक दबाव बना सकते हैं। उन्होंने टीम के गेंदबाजी कोच वसीम अकरम की तारीफ करते हुए कहा, हम सभी खुशकिस्मत हैं कि वसीम भाई जैसा खिलाड़ी हमारे साथ है। उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि उनके साथ सभी सहज महसूस करते हैं, जो बहुत जरूरी है। वह हमेशा मदद के लिए उपलब्ध होते हैं।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, लक्ष्मीपति बालाजी, गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com