विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2017

'बाल हो न हो' : सोनू निगम पर अमूल की यह टिप्पणी आपको गुदगुदाएगी

Also Read in
'बाल हो न हो' : सोनू निगम पर अमूल की यह टिप्पणी आपको गुदगुदाएगी
इस हफ्ते की शुरूआत हुई सोनू निगम के ट्वीट से और बात जो निकली तो इतनी दूर तलक चली गई कि रुक ही नहीं पा रही है. सोनू निगम ने अपने ट्वीट के बाद तब और हंगामा मचा दिया जब उन्होंने अपने ट्वीट पर कायम रहते हुए अपने बाल भी मुंडवा लिए. मामला यहीं नहीं थमा, बॉलीवुड की कई हस्तियां अभी भी सोनू निगम से सहमति और असहमति दिखाते हुए ट्वीट करने में जुटी हुई हैं.

खैर तो सोशल मीडिया पर सोनू ने ट्वीट और हेयरकट से ध्यान बटोर लिया. अब डेरी ब्रांड अमूल भी इस मुद्दे पर अपना लोकप्रिय होर्डिंग ले आया है. अपने जरा हटके विज्ञापनों के लिए पहचाने जाने वाले अमूल ने सोनू निगम के मामले में भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया है.
 
इस विज्ञापन पर ट्विटर यूज़र्स ने प्रतिक्रिया भी दी.
 
 
वहीं शराब माफिया विजय माल्या को भी अमूल ने अपने विज्ञापन में नहीं छोड़ा. लंदन में हुई उनकी गिरफ्तारी और फिर मिली जमानत के मामले ने भी सोशल मीडिया को कुछ घंटों तक बांधे रखा था.
 
 विजय माल्या हो या सोनू निगम, अगर आप अमूल के इस लोकप्रिय विज्ञापन का हिस्सा बन गए तो समझिए कि आपकी बात बन गई.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonu Nigam, Sonu Nigam Azaan, Amul Ad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com