सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आप हैरान रह जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया में एक बड़े से मगरमच्छ के सामने बुल शार्क (Bull Shark Came Face To Face With Crocodile) आ गया. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, चेल्सी और ब्रायस कुनुनुर्रा में इवानहो क्रॉसिंग के पास मछली पकड़ रहे थे. उन्होंने ड्रोन कैमरा घुमाया और देखना चाहा कि पानी में क्या हलचल हो रही है.
उनके ड्रोन ने 16 फुट बड़े मगरमच्छ को पकड़ लिया. वो बुल शार्क से कुछ फुट की ही दूरी पर था. न्यूजवीक की खबर के मुताबिक, मगरमच्छ 16 फुट बड़ा था. वो शार्क की तरफ धीरे-धीरे बढ़ रहा था. फुटेज जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, दो शिकारियों को कुछ सेकंड के लिए आमने-सामने देखा गया. मगरमच्छ धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था और शार्क लड़ाई के लिए आगे बढ़ा और फिर अचानक उसने अपना रास्ता बदल दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
वीडियो को YouTube पर 1.6 लाख से अधिक बार देखा गया है. हालांकि इसे पिछले महीने फिल्माया गया था, यह हाल ही में कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिर से पोस्ट किए जाने के बाद से ही वायरल हो रहा है.
एक व्यक्ति ने टिप्पणी अनुभाग में लिखा, 'वाह, यह एक बड़ी बात है, शार्क ने समझदारी दिखाई और तैरकर निकल गई.' चेल्सी ने डेली मेल से कहा, 'मुझे लगता है कि यह दुर्लभ था, लेकिन शायद लोगों को यह देखने के लिए अच्छा है कि किम्बरली क्षेत्र में पानी के आसपास क्या है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं