विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2013

मामूली बात पर सेना के जवान ने अपनी मंगेतर को जिंदा जला दिया

सेना के एक जवान ने साड़ी के चयन को लेकर हुए मामूली झगड़े पर अपनी मंगेतर को आग लगा दी। पीड़िता 80 प्रतिशत जल गई और जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
औरंगाबाद: सेना के एक जवान ने साड़ी के चयन को लेकर हुए मामूली झगड़े पर अपनी मंगेतर को आग लगा दी। पीड़िता 80 प्रतिशत जल गई और जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि घटना बुधवार की है। आरोपी सचिन हन्वते अपनी मंगेतर के साथ साड़ी खरीदने गया था। उनकी शादी अगले सप्ताह होनी थी।

एक अधिकारी ने बताया, "हन्वते की मंगेतर ने साड़ी पसंद न आने की बात कही। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर वे घर लौट आए।"

पुलिस ने बताया झगड़ा उस वक्त बढ़ गया जब हन्वते की मंगेतर ने कहा कि यह साड़ी पहनने की बजाय वह खुद को आग लगा लेगी। इस पर हन्वते ने उसे आग लगा दी।

पीड़िता 80 प्रतिशत जल गई है। उसका इलाज चल रहा है। हन्वते को बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पश्चिम बंगाल में तैनात था और वह विवाह के सिलसिले में यहां आया हुआ था।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सेना का जवान, मंगेतर को जलाया, Army Jawan, Fiance, Set Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com