विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2018

विराट कोहली की फोटो पर अनुष्का शर्मा ने दिया रोमांटिक जवाब, बोलीं- 'मिस कर रही हूं'

कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो अपलोड की थी. जिसमें वो अनुष्का शर्मा को HUG करते नजर आ रहे हैं. ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

विराट कोहली की फोटो पर अनुष्का शर्मा ने दिया रोमांटिक जवाब, बोलीं- 'मिस कर रही हूं'
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा के साथ फोटो डाली है.
  • विराट कोहली की फोटो पर अनुष्का शर्मा ने दिया जवाब.
  • अनुष्का शर्मा ने कमेंट कर कहा- 'I Miss You Too My Love'
  • 2 मार्च को रिलीज हो रही है अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी'
नई दिल्ली: टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में शानदार परफॉर्म कर ही है. विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे में अफ्रीकियों को हराया फिर टी-20 में भी शानदार परफॉर्म किया. विराट कोहली की बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया जीत रही है. पहला टी-20 जीतने के बाद कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो अपलोड की थी. जिसमें वो अनुष्का शर्मा को HUG करते नजर आ रहे हैं. ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस फोटो पर अब अनुष्का शर्मा का रिप्लाइ आया है. जिसमें उन्होंने बड़े रोमांटिक अंदाज में जवाब दिया. साथ ही उन्होंने ये फोटो अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक बना ली है.

Virat Kohli जीत के बाद हुए रोमांटिक, इन्हें बताया अपना 'One And Only'
 
virat kohli anushka

विराट ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था-' My One And Only.' जिसके बाद उन्होंने बहुत सारे दिल बनाए थे. ये फोटो लोगों को काफी पसंद आई और क्यूट कपल बताया. इस फोटो पर अनुष्का शर्मा ने भी कमेंट किया. उन्होंने लिखा- 'I Miss You Too My Love'. इस कमेंट के बाद विराट को मोटिवेशन मिला होगा. वनडे सीरीज जीतने के बाद वो अनुष्का शर्मा को श्रे दे चुके हैं. गौरतलब है कि वनडे सीरीज के दौरान अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली और टीम इंडिया को काफी सपोर्ट किया था. 

Priya Prakash Varrier को कोहली नहीं ये क्रिकेटर है सबसे ज्यादा पसंद, जानिए कौन

अब दूसरे टी-20 से पहले उन्होंने ये कमेंट किया है. बता दें, अनुष्का शर्मा शूटिंग में बिजी है. वो फिलहाल फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग कर रही हैं. अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' 2 मार्च को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का प्रमोशन विराट कोहली भी कर रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Anushka Sharma, Virushka, Virat Anushka, India Vs South Africa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com