
अरबपति भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपने मुंबई स्थित 27 मंजिला घर ‘अंटालिया’ को ‘हिंदुस्तानी दिल से लैस आधुनिक आशियाना’ और ‘विश्व में हमारा इकलौता घर’ करार दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस चार लाख वर्ग फुट वाले अंबानी के इस महल और उसकी विषयवस्तु के दीवाने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी हैं। पिछले साल वैनेटी फेयर मैगजीन ने पिछले नवंबर में नीता अंबानी का साक्षात्कार लिया था और अपने जून के संस्करण में अंटालिया के अंदर के कुछ चित्र प्रकाशित करेगी।
वास्तुशास्त्र के मुताबिक नहीं होने की वजह से अंबानी परिवार के अपने घर में नहीं जाने के अटकलों के विपरीत नीता ने कहा कि वे पिछले साल सितंबर महीने में अपने घर में चले गये थे और मीडिया की कुछ रिपोटरे में उनके घर को ‘बढ़ा चढ़ाकर’ पेश किया गया।
अपने लेख ‘द टॉक ऑफ मुंबई’ में नीता ने लिखा, ‘‘यह पहली बार है जब मैं अपने घर के बारे में बात कर रही हूं। मैं कहूंगी कि मीडिया ने इस संबंध में बढ़ा चढ़ाकर रिपोर्ट दी गई थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम दो महीने पहले चले गये थे। और तब यह चारों तरफ कहा जा रहा था कि हम नहीं गये हैं। हिंदुस्तानी दिल से लैस यह आधुनिक घर है, पूरे विश्व में यह हमारा इकलौता घर है।’’ नीता ने कहा कि यह पूरा घर सूर्य और कमल की विषयवस्तु पर आधारित है। इमारत में सूर्य और कमल का आकार बनाने के लिये उत्कृष्ट सामानों जैसे दुर्लभ लकड़ी, संगमरमर और क्रिस्टल का इस्तेमाल किया गया है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ambani Mansion, Ambani's Residence In Mumbai, Antilla, Mukesh Ambani, Nita Ambani, नीता अंबानी, अंबानी का घर, मुंबई में अंबानी का घर, अंटालिया, मुकेश अंबानी का घर