विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2025

पिंजरे में टाइगर और शेरनी की हुई ऐसी जोरदार भिड़ंत, गूंजने लगीं दहाड़ें, वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

चौंका देने वाले वीडियो में एक शेरनी और बाघ के बीच खतरनाक भिड़ंत देखने को मिल रही है. यह वीडियो न सिर्फ रोमांच से भरपूर है, बल्कि इसने इंटरनेट यूजर्स के बीच गहरी नाराजगी भी पैदा कर दी है.

पिंजरे में टाइगर और शेरनी की हुई ऐसी जोरदार भिड़ंत, गूंजने लगीं दहाड़ें, वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
क्रूरता की हद...जानवरों की इस भयानक लड़ाई का वीडियो देख सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

Angry Tiger vs Lions: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेरनी और बाघ (Tiger) के बीच खतरनाक भिड़ंत देखने को मिल रही है. यह वीडियो न सिर्फ रोमांच से भरपूर है, बल्कि इसने इंटरनेट यूजर्स के बीच गहरी नाराजगी भी पैदा कर दी है. वीडियो में दिखाया गया है कि एक बड़े पिंजरे के अंदर कई छोटे पिंजरे बने हुए हैं, जहां एक पिंजरे में शेर और शेरनी बंद हैं. जैसे ही शेरनी की नजर पिंजरे के बाहर बैठे बाघ पर पड़ती है, वह अचानक उग्र हो जाती है और जोरदार तरीके से पंजों से हमला करने की कोशिश करती है. बाघ भी गुस्से में आकर दहाड़ने लगता है, जिससे माहौल और भी खौफनाक हो जाता है. दोनों बड़ी बिल्लियों की दहाड़ें कैमरे में कैद होती हैं और पूरा इलाका उनकी गूंज से थर्रा उठता है.

दहाड़ों से गूंज उठा पूरा इलाका (viral big cats fight)

वीडियो को इंस्टाग्राम पर वेरिफाइड अकाउंट @alikhanakreal से 3 जून को शेयर किया गया था. कैप्शन में लिखा था, Angry Tiger vs Lions. इस क्लिप को खबर लिखे जाने तक 92 लाख व्यूज और 1.48 लाख लाइक्स मिल चुके हैं. हजारों यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी राय दी है और अधिकतर ने गुस्से में इसे जानवरों के साथ क्रूरता बताया है. एक यूजर ने लिखा, जानवरों को इस तरह पिंजरे में बंद करके आपस में लड़वाना पूरी तरह अमानवीय है. इन्हें जंगल में छोड़ दो, यही इनका असली घर है. एक और कमेंट आया, अगर हिम्मत है तो खुद पिंजरे में जाकर वीडियो बनाओ…तब असली मजा आएगा.

यहां देखें वीडियो

वीडियो देख भड़के लोग (angry lioness attack tiger)

वीडियो के अंत में शेरनी इतनी तेज हमला करती है कि उसके पंजे टाइगर की खाल में धंस जाते हैं. जवाब में बाघ भी आक्रामक हो जाता है, लेकिन खुद को बचाने के लिए वह थोड़ी दूरी बना लेता है. यहीं पर वीडियो खत्म हो जाता है, लेकिन इस भिड़ंत का असर लोगों के दिलों-दिमाग पर काफी गहरा पड़ा है. यह वीडियो जहां एक तरफ रोंगटे खड़े कर देता है, वहीं दूसरी ओर यह सवाल भी खड़ा करता है कि क्या इस तरह के वीडियो केवल व्यूज और लाइक्स के लिए बनाए जा रहे हैं, भले ही वह जानवरों की आज़ादी और मानसिक स्थिति के साथ खिलवाड़ हों?

ये भी पढ़ें:-सांपों का गांव...जहां साथ-साथ रहते हैं इंसान और कोबरा

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Animal Fight Video, Shocking Viral Video, Instagram Viral Reel, Angry Tiger Vs Lions Video, Viral Big Cats Fight, Tiger Vs Lioness Fight Cage, Animal Abuse Viral Video, Instagram Viral Tiger Lion, Angry Lioness Attack Tiger, Social Media Outrage Animal Cruelty, Big Cats Viral Reel, Ali Khan Instagram Video, Tiger Lion Fight 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com