हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान है. दरअसल, हाल ही में आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में हुआ एक हादसा, जो देखते ही देखते कुछ लोगों के लिए 'हैप्पी ऑवर्स' में बदल गया. बता दें कि बीते दिन (6 जून) अनाकापल्ली और बय्यावरम के बीच पड़ने वाले नेशनल हाईवे पर बीयर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद घटना स्थल पर भगदड़ मच गई. हैरानी की बात तो ये है कि, भगदड़ हादसे को लेकर नहीं, बल्कि बियर की बोतलों को लूटने के लिए हो रही थी.
यहां देखें वीडियो
VIDEO | A vehicle carrying 200 cartons of beer overturned in Andhra Pradesh's Anakapalli on Tuesday, following which people rushed to grab the beer bottles. pic.twitter.com/nIYHQCF9U8
— Press Trust of India (@PTI_News) June 6, 2023
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सड़क पर चारों तरफ फैली बीयर की बोतलें
इंटरनेट पर यूं तो रोजाना कई वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन इनमें से कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो हैरान कर देते हैं, जैसा कि हाल ही में सामने आये इस वीडियो को देखकर हो रही है. वीडियो में राह चलती पब्लिक की इस हरकत को देखकर हैरानी होना लाजिमी है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर न्यूज एजेंसी 'पीटीआई' के ट्विटर हैंडल से बीते दिन यानि 6 जून को शेयर किया गया था. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'मंगलवार को बीयर की 200 पेटियां लेकर जा रहा एक वाहन आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली में पलट गया. ऐसे में बीयर की बोतलें लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई.'
ड्राइवर क्लीनर को छोड़ लोगों ने लूटी बीयर की बोतलें
इस पोस्ट पर अब तक 1 लाख 35 हजार व्यूज आ चुके हैं, जबकि 4 सौ लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'वाह रे इंसान.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सड़क साफ करने का तरीका.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'बढ़िया कल्चर है.' वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे ट्रक पलटने के बाद बीयर की बोतलों से भरे कार्टून भी सड़क पर यहां-वहां बिखर गए. इस दौरान कार्टून्स में सलामत बची बोतलों को कुछ राह चलते लोग लेते चलते बने. वहीं इस हादसे में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को हल्की चोटें आई हैं. यूं तो शराब पानी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, लेकिन बावजूद इसके लोग धड़ल्ले से इस लूट को अंजाम देते नजर आ रहे हैं.
ये भी देखें- मंदिर जाने के लिए ट्रोल होने पर सारा: "मैं दर्शन करना जारी रखूंगी"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं