विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2020

प्लेन के अंदर महिला की सीट पर मुक्के मारने लगा लड़का और फिर हुआ कुछ ऐसा... देखें Video

एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. एक लड़के ने फ्लाइट के अंदर सीट के पीछे कई बार मुक्के मारे. उस सीट पर एक महिला बैठी थी. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

प्लेन के अंदर महिला की सीट पर मुक्के मारने लगा लड़का और फिर हुआ कुछ ऐसा... देखें Video
प्लेन के अंदर महिला की सीट पर मुक्के मारने लगा लड़का और फिर हुआ कुछ ऐसा...

फ्लाइट के अंदर कई ऐसी डरावनी कहानियां सामने आई हैं, जिसको सुनकर लोग हैरान रह गए. कभी किसी लड़के ने महिला को प्लेन के अंदर प्रताड़ित करने की कोशिश की तो किसी ने एयर होस्टेस के नाक में दम कर दिया. इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. एक लड़के ने फ्लाइट के अंदर सीट के पीछे कई बार मुक्के मारे. उस सीट पर एक महिला बैठी थी. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वाराणसी के रिक्शावाले ने PMO जाकर दिया था बेटी की शादी का न्योता तो PM मोदी ने भेजा खत, देखें Photo

अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में दो यात्रियों का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है. 1 मिनट 45 सेकंड की लंबी क्लिप एक ट्विटर उपयोगकर्ता @AmicaAli द्वारा साझा किया गया है. देखा जा सकता है कि एक महिला वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं और पीछे एक आदमी उनकी सीट पर लगातार मुक्के मार रहा है.

105 साल की उम्र में इस महिला ने चौथी कक्षा की परीक्षा की पास, पाए 74.5 प्रतिशत अंक

देखें Video:

वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, ''मुझे नहीं लगता है कि अमेरिकन एयर को इसमें कोई प्रॉब्लम होगी. लेकिन मुझे हो रही है. अगर कोई मेरी सीट के पीछे लगातार मुक्के मारे तो मुझे दिक्कत होगी.''

सीट पर जो महिला बैठी थी, उनका नाम वेंडी है. उन्होंने भी ट्वीट कर अपनी पीड़ा जाहिर की. उन्होंने लिखा था कि फ्लाइट में एक लड़का उनको परेशान कर रहा है.

ट्विटर पर इस वीडियो के अब तक 50 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. कुछ यूजर्स महिला को सपोर्ट कर रहे हैं तो कोई लड़के का साथ दे रहा है. एक यूजर ने लिखा, ''लड़का प्लेन के पीछे की सीट पर बैठा है और महिला ने अपनी सीट को पीछे की तरफ किया हुआ है. जिससे उसे परेशानी हुई. इसलिए उसको गुस्सा आ गया और ऐसा किया.'' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ''लड़का बहुत बचकानी हरकत कर रहा है. ऐसा नहीं करना चाहिए था...'' ट्विटर पर लोगों ने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
American Airlines, Man Punching Woman's Reclined Seat, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com