Amazon Deliver Van Stuck In Sea: इंग्लैंड के Essex में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. एक Amazon Delivery Van ड्राइवर GPS के सहारे डिलीवरी करने निकला, लेकिन रास्ता उसे ऐतिहासिक Broomway तक ले गया. यह कोई आम सड़क नहीं, बल्कि ज्वार के समय पानी में डूब जाने वाला खतरनाक मार्ग है.
ये भी पढ़ें:-दिल छू लेने वाला वीडियो...खास पेट-फ्रेंडली बाइक ट्रेलर में डॉग्स को घुमाने निकला गुरुग्राम का शख्स
GPS के भरोसे बढ़ता गया ड्राइवर (Driver Followed GPS Blindly)
रिपोर्ट के मुताबिक, ड्राइवर वेकरिंग स्टेयर्स से आगे बढ़ते हुए सीधे ब्रूमवे पर पहुंच गया. उसे अंदाजा नहीं था कि यह रास्ता समुद्र के बीच से गुजरता है और ज्वार के दौरान पानी में समा जाता है. जैसे-जैसे पानी बढ़ा, वैन कीचड़ और समुद्री पानी में फंसती चली गई. मामले की सूचना मिलते ही HM Coastguard Southend हरकत में आया. ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए वक्त रहते खुद को सुरक्षित बाहर निकाला. बाद में स्थानीय मदद और अधिकारियों की निगरानी में वैन को बाहर निकाला गया.
An Amazon van in England had to be rescued after the driver followed GPS directions which took them to a path that led into rising waters pic.twitter.com/94ZZ3s1In8
— Dexerto (@Dexerto) February 19, 2026
क्यों खतरनाक है ब्रूमवे (Why Broomway Is Dangerous)
ब्रूमवे करीब 600 साल पुराना और लगभग 6 मील लंबा रास्ता है, जो थेम्स एस्टुरी से फाउलनेस आइलैंड तक जाता है. इसे आम बोलचाल में ब्रिटेन का सबसे खतरनाक फुटपाथ भी कहा जाता है. ज्वार के समय यह पूरी तरह पानी में डूब जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अतीत में यहां कई जानें भी जा चुकी हैं.
टेक्नोलॉजी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा (gps navigation mistake)
आज के दौर में GPS Navigation, Google Maps, Location Tracking पर हमारी निर्भरता बढ़ गई है, लेकिन यह घटना बताती है कि टेक्नोलॉजी मददगार है, मगर आखिरी फैसला इंसानी समझ का होना चाहिए. यह खबर इसलिए भी अहम है क्योंकि यह सिर्फ एक Amazon Van Incident नहीं, बल्कि डिजिटल दौर में हमारी सोच पर भी सवाल है. GPS और टेक्नोलॉजी सहूलियत देती है, लेकिन आंख मूंदकर भरोसा कभी-कभी मुसीबत बन सकता है. रास्ता स्क्रीन से नहीं, समझ से चुनिए.
ये भी पढ़ें:-हैवी ड्राइवर...खड़ी पहाड़ी पर पलक झपकते ही मकड़ी की तरह चढ़ी कार, देख डर से कांप उठेगा कलेजा
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं